फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Confectioner dies due to electric shock in wire fence

Budaun News: तार की बाड़ में करंट आने से हलवाई की मौत

Wed, 03 Apr 2024 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Confectioner dies due to electric shock in wire fence
पप्पू गुप्ता का फाइल फोटो।
दातागंज। कस्बे के मोहल्ला बादामनगर में मंगलवार सुबह करंट लगने से 23 वर्षीय पप्पू गुप्ता की मौत हो गई। पप्पू शादी-समारोहों में खाना बनाने का काम करते थे। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। उनकी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन

पप्पू मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पुरौनी रोड पर अपने साथी हलवाइयों से मुलाकात करने गए थे। पास में ही ट्यूबवेल से फसल की सिंचाई हो रही थी।नजदीक ही खेत में तार की बाड़ लगी थी। उसके ऊपर बिजली का तार टूटकर गिर गया था। हलवाई पप्पू तार की बाड़ की चपेट में आने से झुलस गए। आसपास के लोगों ने उपकेंद्र पर सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद पप्पू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed