{"_id":"68b4a40222efb3f5f00e6c86","slug":"conclusion-of-the-story-of-ganesh-festival-badaun-news-c-123-1-bdn1010-146126-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गणेश महोत्सव की कथा का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गणेश महोत्सव की कथा का समापन
विज्ञापन
शहर के भोलाधाम में गणेश पूजन करने पहुंचे शहर विधायक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। भोलाधाम में चल रही गणेश महोत्सव की कथा का देर रात समापन हुआ। बारिश के कारण पंडाल में पानी भर जाने के कारण कथा विलंब से शुरू हो सकी। रविवार को राधाष्टमी होने के कारण कार्यक्रम स्थल भोलाधाम में छप्पन भाेग लगाया गया। इससे पूर्व गणपति की मूर्ति की रोज की भांति पूजा अर्चना की गई। शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता पूजन में शामिल होने पहुंचे। पं. हरिशंकर ने मंत्रों के साथ पूजन कराया। हवन-पूजन के बाद प्रसाद का वितरण भी हुआ।
गणेश शोभायात्रा के साथ शुरू हुए महोत्सव में रविवार को श्री गणेश पुराण की कथा के साथ पूर्ण हुआ। हवन-पूजन में वीरेंद्र वार्ष्णेय, राहुल राठौर, मनोज वैश्य, केशव वैश्य आदि पूजन में शामिल रहे। आयोजन के प्रवक्ता पंकज शर्मा ने बताया कि सोमवार की रात आठ बजे रासलीला का आयोजन किया जाएगा। राध्या भारद्वाज की कथा देर रात को शुरू हो सकी। मंडप में पानी भर जाने के बाद आयोजकों ने पानी निकलवाने के बाद देर से कथा का आयोजन कराया। मंगलवार को गणेश मंडपों में रखी सभी प्रतिमाओं का कछला गंगा घाट पर विसर्जन होगा। इसके लिए शहर में विशाल विसर्जन यात्रा भी निकाली जाएगी।