{"_id":"579362e84f1c1bac59c4be92","slug":"complaints-are-turning-to-people-suffering-from-kotedar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत लिए घूम रहे हैं कोटेदार से पीड़ित लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत लिए घूम रहे हैं कोटेदार से पीड़ित लोग
ब्यूरो /बदायूं
Updated Sat, 23 Jul 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक उझानी के गांव दूदेनगर के लोग शिकायतों को पुलिंदा लेकर घूम रहे हैं। उनका कहना है कि उनके गांव का कोटेदार पिछले कई दिनों से मनमानी कर राशन का वितरण पूरा नहीं कर रहा है। इस संबंध में की गई शिकायत के बाद जांच कर्ताओं ने उसे रिकार्ड सही करने तक का समय दिया। राशन उपभोक्ताओं से बिना जांच कर उसके गलत क्रियाकलाप को हरी झंडी दे दी। शिकायत कर्ता अपनी नई पुरानी शिकायतों का पुलिंदा लिए अभी भी अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं ताकि उन्हें न्याय मिल सके।
गंाव दूदेनगर के लोगों का कहना है कि कोटेदार उदयवीर की माह जून में राशन वितरण में धांधली की शिकायत की थी। जानकारी हो जाने पर कोटेदार ने जुलाई माह से स्टाक रजिस्टर आदि फर्जी तौर पर बना डाला और जांच अधिकारी को पेश कर अना बचाव कर लिया। जांच अधिकारी ने उसका बचाव किया और माह अपै्रल, मई और जून का कोई स्टाक रजिस्टर आदि तलब नहीं किया। न ही उसकी कोई जांच की गई। उपभोक्ताओं से भी कोई पूछताछ नहीं की गई।
अब दूदेनगर के गांव वालों ने डीएम की शरण ली है और ईमानदारी के साथ कोटेदार की जांच कराए जाने की मांग की है। शिकायत करने वालों में प्रदीप, लालाराम, राकेश, शैलेंद्र सिंह, जाकिर, एकराम, महावीर सिंह, सुलतान सिंह, टीकाराम, साकिर, दयावती, असरार, रवेंद्र आदि शामिल हैं।