फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Compartment examination of 815 candidates will be held at two centers

Budaun News: 815 परीक्षार्थियों की दो सेंटरों पर होगी कंपार्टमेंट परीक्षा

Sat, 13 Jul 2024 06:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
Compartment examination of 815 candidates will be held at two centers
बदायूं। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं के लिए 20 जुलाई को इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा होगी। ये परीक्षा राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित की जाएगी। इसमें 815 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने पिछले सप्ताह परीक्षा तिथि घोषित कर दी थी। परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की जिम्मेदारी डीआईओएस को दी गई थी। यहां से बोर्ड कार्यालय को कॉलेजों के नाम भेजे गए थे। बोर्ड कार्यालय ने राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का चयन किया।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी। इसमें 297 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की परीक्षा होगी। 518 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा देने के लिए पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि केंद्रों पर प्रश्न पत्र का रखरखाव मुख्य परीक्षा की तरह किया जाएगा। परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी से होगी। 20 जुलाई को सुबह पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा आठ से 11:15 बजे तक और दोपहर इंटरमीडिएट की परीक्षा दो से 5:15 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को केंद्र पर 45 मिनट पहले पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed