फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Common positions will be filled by Shicshamitron post

सामान्य पदों से भरे जाएंगे शिक्षामित्रों के पद

Fri, 30 Jan 2015 07:38 PM IST
badaun
badaun Updated Fri, 30 Jan 2015 07:38 PM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षु भर्ती प्रक्रिया के तहत दस प्रतिशत आरक्षित शिक्षामित्रों की बची सीटों को भरने के आदेश जारी हो चुके हैं। डायट प्रशासन के पास आदेश पहुंचने के बाद उसने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत शिक्षामित्रों के रिक्त पदों को सामान्य पदों पर भरा जाएगा। इससे कई अभ्यर्थियों को लाभ होने की उम्मीद है लेकिन इसमें भी अनारक्षित 105 तथा आरक्षित 97 वालों को ही शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षु भर्ती प्रक्रिया में दस प्रतिशत रिक्त पद शिक्षामित्रों के लिए थे। इसमें से सभी वर्गों में कुछ पद ही भर सके थे। जबकि बाकी खाली रह गए थे। लिहाजा इन पर सामान्य पदों को न भरने की बाध्यता थी। जो अब खत्म कर दी गई है। श्री शर्मा ने बताया कि शिक्षामित्रों के दस प्रतिशत यानि पुरुष, महिला के सभी वर्गों के 160 पद थे। इसमें से नौ पद ही भर सके। चूंकि इन्हें अब सामान्य पदों पर भरा जाना है। लिहाजा इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। श्री शर्मा ने बताया कि जितने पद जिस केटेगरी में हैं उन्हीं केटेगरी में भरे जाएंगे लेकिन कंडीशन 105 अंक तथा 97 प्रतिशत वाली ही रहेगी।
विज्ञापन

डायट की लेटलतीफी,
आज सौंपी जाएगी सूची
बदायूं। प्रशिक्षु भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों के दूसरे चरण की बची सीटों पर डायट प्रशासन शनिवार को बीएसए कार्यालय को कटऑफ सौंपेंगा। शुक्रवार रात तक इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायट प्राचार्य आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि बीएसए कार्यालय की तरफ से ज्वाइनिंग किए गए प्रशिक्षुओं की सूची देर से मिली। लिहाजा काम तेजी नहीं पकड़ सका। बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को मिली है। जिस पर शुक्रवार से कार्य बढ़ा दिया गया। श्री शर्मा ने बताया कि शनिवार को इसकी दूसरी चरण की कटऑफ जारी कर दी जाएगी। मेरिट तैयार की जा रही है। इधर, बीएसए कृपा शंकर वर्मा का कहना है कि सूची समय से तैयार कर दे दी थी। जैसे ही बाकी बची सीटों की सूची मिलती है, तत्काल कार्रवाई बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed