फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Commissioner and IG told children the ill effects of social media

Budaun News: कमिश्नर और आईजी ने बच्चों को बताए सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव

Thu, 23 Nov 2023 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Commissioner and IG told children the ill effects of social media
डायट ​स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में कमिश्नर सौम्या अग्रवाल व आईजी राकेश सिंह को पेंट
बदायूं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत डायट ऑडिटोरियम में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें कमिश्नर सौम्या अग्रवाल और आईजी राकेश सिंह ने बच्चों को साेशल मीडिया के प्रयोग, सार्थकता, दुष्प्रभाव और बचाव के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यशाला को संबोधित करते हुए कमिश्नर ने कहा कि बच्चों और किशोरों के सोशल मीडिया का प्रयोग करने को लेकर सबके मन में चिंता है। छोटे बच्चे और किशोर अज्ञानता में कुछ न कुछ ऐसा कर बैठते हैं जिससे मुसीबत में फंस जाते हैं। ऐसे में उन्हें जागरूक करके मोबाइल फोन के प्रयोग पर नियंत्रण करना है। सोशल मीडिया का दुरुपयोग रोकने के लिए अभिभावक खुद भी नियम बनाएं।
विज्ञापन

आईजी राकेश सिंह ने कहा कि बच्चों को सोशल मीडिया के प्रभाव से बचाने के लिए स्कूलों में कार्यशालाओं का आयोजन कराया जाए। आज बच्चे मोबाइल व सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं किन्तु उनके दुष्प्रभाव को नही समझते हैं। इस मौके पर बच्चों को साइबर क्राइम के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में डीएम मनोज कुमार, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, सीडीओ केशव कुमार, अपर जिला जज सारिका गोयल ने भी बच्चों को जानकारी दी। बच्चों ने अतिथियों को पेंटिंग भेंट की। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन वीके सिंह, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, एसडीएम सदर एसपी वर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे। कार्यशाला शुरू होने से पहले बच्चों ने कमिश्नर और आईजी को पेंटिंग भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed