फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Commisnor in Bdn

कमिश्नर के पैकफेड संस्था के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

Tue, 02 Nov 2021 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Commisnor in Bdn
कलक्ट्रेट में बैठक लेते मंडलायुक्त आर रमेश कुमार। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। मंडलायुक्त आर रमेश कुमार ने कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने विकास व निर्माण कार्यों की समीक्षा की। साथ ही बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली। कहा कि जिन किसानों की फसल खराब हुई है आकलन जल्द पूरा करें ताकि जल्द मुआवजा दिलाया जा सके। उसावां व समरेर में बनाए जा रहे स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण में गुणवत्ता खराब मिलने पर कार्यदायी संस्था पैकफेड के खिलाफ कार्रवाई के डीएम को निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने उप निदेशक कृषि डॉ. रामवीर कटारा को निर्देश दिए कि बाढ़ के कारण जिन गांवों में 33 प्रतिशत से अधिक फसल खराब हो गई है, उन गांवों में शिविर लगाकर किसान फसल बीमा अंतर्गत पीड़ित किसानों को फसल क्षति का लाभ दिलाएं।
विज्ञापन

सीएमओ विक्रम सिंह पुंडीर को निर्देश दिए कि आयुष्मान भारत मिशन के तहत पात्रों के गोल्डन कार्ड प्राथमिकता पर बनाए जाएं। स्वास्थ्य केंद्र उसावां और समरेर में निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक नहीं किया गया है। ऐसे में उन्होंने कार्यदायी संस्था पैकफेड द्वारा किए गए कार्यों पर असंतोष जताते हुए नाराजगी व्यक्त की। मंडलायुक्त ने डीएम को निर्देश दिए कि संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवीओ डॉ. अरुण कुमार जादौन को निर्देश दिए कि कोई भी गोवंश सड़कों पर न घूमे, सभी गोवंशों को गोशालाओं में रखा जाए। नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए कि विद्युत और आंतरिक दोष के कारण खराब पड़े नलकूपों को तुंरत सही कराया जाए। साथ ही डीपीआरओ श्रेया मिश्रा को निर्देश दिए कि सफाई का विशेष ख्याल रखें। सामुदायिक शौचालय सक्रिय रहें, किसी भी शौचालय पर ताला लगा नहीं होना चाहिए। डीएसओ रमन मिश्रा को निर्देश दिए कि निलंबित कोटे की दुकानों का आवंटन कर निस्तारण करें।

उन्होंने कोतवाली परिसर का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर डीएम दीपा रंजन, सीडीओ ऋषिराज सिंह आदि मौजूद रहे।
-
दातागंज में 15 दिनों में शत प्रतिशत टीकाकरण कराएं
बदायूं। मंडलायुक्त आर रमेश कुमार ने जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ ब्लॉक दातागंज परिसर में बैठक की। कोविड-19 टीकाकरण जागरूकता को लेकर प्रधानों, सचिवों, आशा व आंगनबाड़ी से बात की। इसमें मंडलायुक्त ने पाया कि 43 प्रतिशत के साथ दातागंज टीकाकरण में बहुत निम्न स्तर पर है। उन्होंने सीएमओ को निर्देशित किया कि वह अगले 15 दिनों के भीतर शत-प्रतिशत टीकाकरण कराएं। कहा कि कोई भी व्यक्ति छूटे न इसके लिए मतदाता सूची का भी प्रयोग किया जाए। यह बहुत मुश्किल काम नहीं है, सिर्फ लोगों को जागरूक करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed