{"_id":"6705c0966a7219d97c0425e4","slug":"collision-between-truck-and-car-news-of-drivers-kidnapping-creates-panic-badaun-news-c-123-1-sbly1029-127363-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ट्रक और कार में टक्कर, चालक के अपहरण की सूचना से मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ट्रक और कार में टक्कर, चालक के अपहरण की सूचना से मची खलबली
Wed, 09 Oct 2024 05:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 09 Oct 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
बिसौली में रोड पर खड़ा ट्रक। संवाद
बिसौली। कोतवाली बिसौली क्षेत्र में मंगलवार की सुबह सेब से भरे ट्रक और कार में टक्कर हो गई। कार सवार युवकों ने चालक को ट्रक से उतारकर उसके साथ मारपीट की। बाद में उसे कार में डालकर ले गए। परिचालक ने पुलिस को ट्रक चालक के अपहरण की सूचना दी तो खलबली मच गई। पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। इसके बाद कार सवार ट्रक चालक को छोड़कर भाग गए।
जम्मू कश्मीर के पुलवामा निवासी ट्रक चालक लियाकत व परिचालक बिलाल जम्मू कश्मीर से ट्रक में सेब लादकर झारखंड जा रहे थे। मंगलवार सुबह बिसौली के अटल चौक से गुजरने के दौरान कार से ट्रक की टक्कर हो गई। इससे किसी को चोट तो नहीं आई, लेकिन हादसे में कार जरूर क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद कार सवार युवकों ने उतरकर ट्रक चालक लियाकत की पिटाई शुरू कर दी।
युवकों ने चालक को जबरन कार में बैठा लिया। यह देख परिचालक ने डॉयल 112 पुलिस को फोन कर चालक का अपहरण होने की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस में खलबली मच गई। डॉयल 112 के अलावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। युवकों को पकड़ने के लिए जगह-जगह चेकिंग शुरू कर दी गई। इसे देखकर कार सवार ट्रक चालक को छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
बिसौली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि चालक का अपहरण नहीं किया गया था। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। चालक ने मौके पर कहा कि वह कार सही करा देगा। इसके बाद युवक चालक उसे अपनी कार में बैठाकर ले गए। कार सवार मिस्त्री नहीं मिलने के कारण चालक को छोड़कर चले गए। किसी पक्ष की तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।