फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Collectorate advocates on display

कलक्ट्रेट पर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 15 Feb 2016 08:18 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Mon, 15 Feb 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
Collectorate advocates on display

विज्ञापन
 लखनऊ में 10 फरवरी को अधिवक्ता की हत्या के विरोध में किए जा रहे प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसके चलते सोमवार को जिला बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने सामूहिक हड़ताल करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर अधिवक्ता की हत्या में लिप्त आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और आश्रितों को 50 लाख रुपये मुआवजा एवं एक आश्रित को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग भी की।  
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुयोग्य कुमार गुप्ता एवं महासचिव अनूप सक्सेना के नेतृत्व में बार एसोएशिन के हॉल में एकत्रित हुए। वहां से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां पर भी वकीलों पुलिस प्रशासन हाय-हाय करते हुए ने नारेबाजी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम शंभूनाथ ने कार्यालय से बाहर निकलकर वकीलों के समक्ष आकर उनसे प्राप्त ज्ञापन शासन को भेजने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया था। प्रदर्शन करने वालों में अजयपाल गुप्ता, राजपाल शर्मा, संजीव भारतीय, राजीव गुप्ता रेशू, प्रदीप सिंह, मुनेंद्र पाल सिंह, मानसिंह, बदरुल हसन, राकेश यादव, स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता, गिरीशपाल सिंह, पवन गुप्ता, अंकित सक्सेना, दिलीप गुप्ता आदि तमाम वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----
सिविल बार ने सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन
बदायूं। इसी मांग को लेकर सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता और सचिव अरविंद पाराशरी के नेतृत्व में पहुंचे अधिवक्ताओं प्रदर्शन किया। साथ ही शासन को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान प्रदीप गुप्ता, सुभाष चंद्र गुप्ता, सुरेंद्र मोहन सक्सेना, रामेंद्र रेंडर, असरार अहमद, राधारमण गुप्ता, राजीव सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed