फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cold in the city

गुनगुनी धूप ने दी राहत, गलन से बढ़ी ठिठुरन

Fri, 22 Jan 2016 08:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Fri, 22 Jan 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
cold in the city
घरों में दुबके लोग बाहर निकले, बाजारों में नजर आई रौनक  
विज्ञापन


बीते चार दिनों से सूर्यदेव के दर्शन न होने, कोहरा, बादल छाने और सर्द हवा चलने की वजह से लोग परेशान थे। शुक्रवार सुबह करीब पौने 11 बजे धूप निकली। इससे लोगों ने राहत महसूस की। करीब पांच बजे तक धूप खिले रहने की वजह से लोगों को सर्दी से परेशानी नहीं हुई। सूर्यास्त होने के बाद से सर्दी में यकायक तेजी के साथ बढ़ोतरी हो गई, जिससे लोगों की कंपकंपी छूट गई। वहीं मौसम विश्लेषकों के मुताबिक शनिवार को कोहरा और बादल छाने की आशंका व्याप्त है।
बिसौली में जलवाए 25 स्थानों पर अलाव
बिसौली। सर्दी से लोग घरों में दुबके रहे। तमाम स्थानों पर अलाव जलाकर सर्दी से बचाव का प्रयास किया गया। स्कूलों की छुट्टी तो रही लेकिन अन्य कार्यालयों में भी कर्मचारी और अधिकारी ठंड से परेशान दिखे। नगरपालिका ने शहर में 25 स्थानों पर अलाव जलवाए। नगरपालिका चेयरमैन अबरार अहमद ने अलाव की स्थिति जानने को निरीक्षण किया। शहर में चिह्नित सभी स्थानों पर अलाव जलते देखकर संतुष्ट नजर आए।
विज्ञापन

शीत लहर से वृद्धा समेत दो की मौत
दहगवां। शीत लहर अब कहर ठाने लगी है। थाना जरीफनगर के गांव भीकमपुर दोस्तपुर में गुरुवार की रात शीतलहर से वृद्धा समेत दो लोगों की मौत हो गई। हालांकि, परिवार वालों ने इस बारे में कोई खबर तहसील प्रशासन को नहीं दी। दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। भीकमपुर दोस्तपुर निवासी रामलाल (87) पुत्र टेमी गुरुवार की रात घर में सो रहे थे। सुबह को वह मृत मिले। परिवार वालों का कहना है कि उनकी मौत ठंड लगने से हुई है। इधर इसी के गांव के प्रेमी की पत्नी केतुका (80) ने भी गुरुवार रात शीतलहर में दम तोड़ दिया। केतुका का पुत्र जयनारायण मजदूरी करता है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। केतुका के परिवार वाले भी शीतलहर से मौत की बात कह रहे हैं। दोनों लोगों के परिवार वालों ने तहसील प्रशासन को खबर नहीं दी है। एसडीएम सहसवान जंगबहादुर यादव ने बताया कि ठंड से मौत होने की मुझे कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ तो लेखपाल और कानून गो को भेजकर जांच कराई जाएगी। अगर ठंड से मौत हुई है तो यथा संभव मदद की जाएगी। वैसे ठंड से बचाव के गांव-गांव कंबल भी बांटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed