{"_id":"57c70f4f4f1c1b7f7c2cb127","slug":"coir-village-not-reach-power-the-commissioner-expressed-his-displeasure","type":"story","status":"publish","title_hn":" जटा गांव में बिजली न पहुंचने से कमिश्नर ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जटा गांव में बिजली न पहुंचने से कमिश्नर ने जताई नाराजगी
ब्यूरो /बदायूं
Updated Wed, 31 Aug 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
कमिश्नर ने जताई नाराजगी
- फोटो : बदायूं/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम योजना के तहत गंगा पार ब्लाक उसावां के चयनित ग्राम जटा में विद्युतीकरण न होने पर बरेली मंडल के आयुक्त प्रमांशु ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर गांव में विद्युतीकरण कराने को कहा। चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में कार्य नहीं होने पर विभाग के अधीक्षण अभियंता और संबंधित अधिशासी अभियंता के विरूद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाए।
बुधवार को विकास भवन स्थित सभाकक्ष में आयुक्त ने जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी, सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया एवं संयुक्त विकास आयुक्त सीपी सिंह सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में जिला आबकारी अधिकारी के उपस्थित न होने पर आयुक्त ने लिखित चेतावनी जारी कर जवाब-तलब करने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने दो टूक शब्दों में कहा कि कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को भरपेट भोजन दिया जाए यदि इस संबंध में किसी भी स्तर पर लापरवाही बरती जाती है, तो उसके लिए सीधे बीएसए की जिम्मेदारी होगी। मंडलायुक्त ने दिन प्रति दिन सरकारी अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती संख्या को दृष्टिगत रखते हुए कहा कि जिस प्रकार एम्स में ऑनलाइन नंबर लगाने की व्यवस्था की गई है, उसी के आधार पर जनपद में भी कोई ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे गांव से आने वालों को ज्यादा इंतजार न करना पड़े।
जिलाधिकारी ने बताया जिस तरह चुनाव के लिए हेलो बदायूं ऐप तैयार किया जा रहा है, यदि इसी प्रकार का ऐप तैयार कर लिया जाए तो दूरदराज के लोग अपना नंबर लगा सकते हैं, ऐप के माध्यम से उन्हें समय की भी जानकारी मिल जाएगी। अनाज वितरण के संबंध में आयुक्त ने स्पष्ट किया कि सभी पात्र लोगों को निर्धारित मानक के अनुसार अनाज दिया जाए। डीएसओ कोटेदारों से दोस्ती न कर पूर्ण अनाज वितरण पर ज्यादा ध्यान दें। राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत 585 गावों में विद्युतीकरण कराया जा चुका है, लेकिन विभाग द्वारा अभी तक जिला प्रशासन को सूची उपलब्ध न कराने पर आयुक्त ने विभागीय अभियंताओं की उदासीनता के प्रति असंतोष व्यक्त करते हुए तीन दिन के अंदर सूची तलब की
विज्ञापन
दलालों से नहीं सीधे हो जनता का काम
बदायूं। बरेली मंडल के आयुक्त प्रमांशु ने एआरटीओ कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कहा कि वाहनों का पंजीकरण, लाइसेंस बनाने सहित जनता के अन्य सभी कार्य सीधे हों, दलालों के माध्यम से नहीं। आयुक्त ने कार्य कराने वाले बिचौलियों की व्यवस्था को समाप्त करने को कार्यालय और बाहर मुख्य मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं।
कमिश्नर ने बिल्सी रोड स्थित उप संभागीय परिवहन कार्यालय का जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी, सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया के साथ निरीक्षण किया। कार्यालय में साफ सफाई सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। एआरटीओ से दलालों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि और स्थानों की अपेक्षा यहां संख्या काफी कम है। आयुक्त ने बिचौलियों की व्यवस्था पूर्ण समाप्त करने के निर्देश देते दिए। कहा 15 दिन के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद सुचारू होने पर जिलाधिकारी को अवश्य अवलोकन कराया जाए। उन्होंने कहा प्रत्येक पटल और बाहर लगे कैमरों का मॉनीटर एआरटीओ अपने कक्ष में रखकर निगरानी करें। इसके बाद फसल प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत बरेली रोड स्थित ग्राम खुनक में कृषक वेदपाल द्वारा कृृृषि विभाग के सहयोग से एक एकड़ में की गई मक्का की फसल का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेंद्र प्रसाद यादव सहित एआरटीओ अभिताभ राय उपस्थित रहे।
आईटीआई और कस्तूरबा स्कूल देखा
बिल्सी। बरेली मंडल के आयुक्त प्रमांशु कुमार ने बुधवार को तहसील क्षेत्र के गांव बादशाहपुर स्थित आईटीआई भवन एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त यहां करीब साढ़े तीन बजे सबसे पहले आईटीआई भवन पहुंचे। उन्होंने सभी कमरों में दरवाजे, खिड़की एवं बिजली, पीने के पानी की सुविधा एवं साफ-सफाई का निरीक्षण किया। कक्षाओं में जाकर छात्रों से जानकारी ली। साथ ही भवन का निर्माण करा रही संस्था के अवर अभियंताओं को निर्देश दिए। इसके बाद कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पहुंचे आयुक्त ने वार्डेन भारती मालपाणी से छात्राओं की उपस्थिति की जानकारी ली। इसके अलावा यहां मौजूद छात्राओं से भोजन के संबंध में पूछा। छात्राओं ने भोजन की व्यवस्था को सही बताया। विद्यालय को जाने वाले मार्ग के संबंध में छात्राओं एवं स्टाफ ने बताया कि यहां पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि सड़क पक्की नहीं है, बरसात में यहां पहुंचना मुश्किल हो जाता है। जिस पर आयुक्त ने डीएम एवं एसडीएम को विद्यालय को हाईवे से जोड़ने वाले मार्ग का निर्माण कराएं जाने का प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र उनके कार्यालय को भिजवाने के निर्देश दिए। गांव के लोगों ने भी इस सड़क का शीघ्र निर्माण कराए जाने की मांग भी रखी। इस दौरान डीएम सीपी त्रिपाठी, सीडीओ प्रताप सिंह भदोरिया, एसडीएम विधान जायसवाल, पैक्सफेड के इंजीनियर डीके चौधरी, बीडीओ राजेेश यादव, अबरार हुसैन, राजीव सक्सेना, प्रभारी एसओ दिनेश यादव, अशोक शर्मा, विकास यादव, अमरचंद्र कोहली, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
30 शैय्यायुक्त के मेटरनिटी विंग का शुभारंभ
वजीरगंज। कस्बे में बने 30 शैय्या की मेटरनिटी विंग का बुधवार को कमिश्नर प्रमांशु एवं जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने आचार्य द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच नारियल फोड़कर तथा फीट काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर दोनों अधिकारियों ने पिरसर में पौधे लगाए। विंग का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने आवश्यक सुधार लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर के प्रमोद कुमार गुप्ता आदि ने अस्पताल में चिकित्सक तथा स्टॉफ की कमी के साथ आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। कमिश्नर ने शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इसके बाद कमिश्नर ने लोहिया ग्राम टिकुरी में विकास कार्यों का जायजा लिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय में उपस्थित लोगों से अपने-अपने घरों में शौचालय बनवाने को कहा। बच्चों को बुलाकर उनसे विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों के बारे में पूछा। गर्भवती महिलाओं तथा कुपोषित बच्चों को दिए जाने वाले आहार की जानकारी ली।