{"_id":"67797e1a1970a4fe56044114","slug":"cmo-changed-the-team-dr-pankaj-kumar-was-made-the-nodal-officer-badaun-news-c-123-1-sbly1018-132210-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सीएमओ ने टीम बदली, डॉ. पंकज कुमार नोडल ऑफिसर बनाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सीएमओ ने टीम बदली, डॉ. पंकज कुमार नोडल ऑफिसर बनाए गए
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय। संवाद
बदायूं। झोलाछाप के मामले में सीएमओ ने शनिवार को नई टीम गठित कर दी। इसमें डॉ. पंकज कुमार को झोलाछाप पर कार्रवाई के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं पूर्व नोडल के बाबू और चालक को भी हटा दिया गया है।
जिले के डाॅक्टरों को नोटिस देने के मामले में नोडल पद से हटाए गए एसीएमओ मोहन झा की जगह अब डॉ. पंकज कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। एसीएमओ डाॅ. मोहन झा पर बीएएमएस डाॅक्टरों ने आरोप लगाया था कि पिछले एक महीने से सीएमओ के बिना आदेश के ही वह जिले में डाॅक्टरों के क्लीनिकों पर छापा मार रहे हैं।
मामला पूर्व मंत्री व विधायक महेश गुप्ता के पास पहुंच गया था। इसके बाद डॉ. मोहन झा को हटाकर उनकी जगह पर डॉ. पंकज कुमार को नोडल ऑफिसर बनाया गया है। वहीं बाबू नितिन को हटाकर अतुल कुमार को पटल सौंपा गया है। एसीएमओ नोडल के चालक सुखपाल की जगह मुनेंद्र को चालक तैनात किया गया है। इस तरह से पूरी टीम को ही सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने हटा दिया है।
विज्ञापन
मामले की गहनता से जांच कराई गई। दोषी पाए जाने पर पूरी टीम ही हटा दी गई है। नई टीम गठित कर दी गई है। अब झोलाछाप पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जाएगा। -डॉ. रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ