फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   CM Security, 12 sp, 29 CO and 50 SO

सीएम की सुरक्षा, 12 एएसपी,  29 सीओ और 50 एसओ

Sun, 22 May 2016 12:39 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 22 May 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
676 सब इंस्पेक्टर, 1041 कांस्टेबल, छह कंपनी पीएसी लगेगी
फोर्स की आमद शुरू, चप्पे-चप्पे पर रहेगी चौकसी

 मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बदायूं दौरे से पहले उनकी सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया गया है। चप्पे-चप्पे पर चौकसी के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। वीवीआईपी सुरक्षा में 12 एएसपी के साथ सीओ स्तर के 29 अफसर लगाए जाएंगे। 50 एसओ भी वीवीआईपी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। सुरक्षा में कोई चूक न हो इसके लिए छह कंपनी पीएसी लगाई जाएगी।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को बदायूं पहुंचेंगे। दातागंज रोड स्थित ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करने के साथ वह कई विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। हालांकि अभी मुख्यमंत्री का अधिकारिक कार्यक्रमम सचिवालय से नहीं मिला है, लेकिन मुख्यमंत्री करीब तीन घंटे तक बदायूं में रहेंगे। सूबे के मुखिया की सुरक्षा के फुल प्रूफ इंतजाम किए जा रहे हैं। 12 एएसपी, 29 सीओ और 50 एसओ स्तर के अधिकारियों के साथ सुरक्षा में 676 सब इंस्पेक्टर तैनात किए जाएंगे। इनमें 10 महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल होंगी। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के लिए 1041 कांस्टेबल तैनात होंगे। इनमें 56 महिला कांस्टेबल भी होंगी। इसके अलावा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए छह कंपनी पीएसी भी मुस्तैद रहेगी। 
विज्ञापन

छह फायर ब्रिगेड रहेंगी तैयार
बदायूं। मुख्यमंत्री के असभा स्थल पर सुरक्षा के मद्देनजर छह फायर ब्रिगेड तैयार रहेंगी। जिला अग्निशमन अधिकारी आरके वाजपेयी ने बताया कि मुख्यमंत्री की सभा के लिए शाहजहांपुर, पीलीभीत, संभल और आगरा से फायर ब्रिगेड मिल चुकी हैं। अग्निशमन विभाग ने सभी व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रूट प्लान भी तैयार, शहर में नहीं आएंगे वाहन
बदायूं। मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर रूट प्लान भी तैयार कर लिया गया है। भारी वाहनों को शहर के बाहर ही रोका जाएगा। मुख्यमंत्री की सभा में शामिल होने सहसवान, गुन्नौर, उझानी, कादरचौक, बिल्सी की ओर से आने वाले वाहनों को इस्लामियां इंटर कॉलेज में पार्क किया जाएगा। बिसौली, वजीरगंज कुंवरगांव से आने वाले वाहनों को खेड़ा नवादा के पास रोका जाएगा। दातागंज, अलापुर, उसावां, उसहैत की ओर से आने वाले वाहनों को एचपी इंटर नेशनल स्कूल में पार्क किया जाएगा। हालांकि, पुलिस अफसरों का कहना है कि रूट प्लान में अभी संसोधन हो सकता है। 

-----
फूल प्रूफ सुरक्षा प्लान तैयार है। ड्यूटियां बांटने का काम चालू हो गया है। सुरक्षा में किसी तरह से चूक नहीं होने दी जाएगी। चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जाएगी।-सुनील कुमार सक्सेना, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed