फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   CM's focus was on youth

सीएम का फोकस तो युवाओं पर रहा

Tue, 24 May 2016 12:29 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 24 May 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 कहा, इतना रोजगार कभी भी नहीं मिला
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर युवाओं को पार्टी से जोड़ने की भी पुरजोर कोशिश की। शब्दों के जरिए उनको बांधने का खूब प्रयास हुआ। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में ही प्रदेश में इंटर और हाईस्कूल में इतनी बड़ी संख्या में युवा पास हुए हैं, जितनी कई देश ओर प्रदेश में जनसंख्या नहीं होगी। उन्होंने बेरोजगारी दूर करने के लिए अब तक किए गए सरकार के कार्यों का उल्लेख किया और भरोसा दिलाया कि आगे युवाओं के लिए रोजगार की काफी संभावनाएं है। 

भाजपा और बसपा के मुखिया का नाम लिए बगैर मुख्यमंत्री ने जहां युवाओं को अपने विरोधियों से दूर रहने की हिदायत दी, वहीं उन्हें रोजगार की तमाम संभावनाओं का सपना भी दिखाया। अखिलेश ने कहा कि प्रदेश के 24 सालों के इतिहास में इतनी बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार नहीं मिला। उन्होंने भीषण गर्मी में भी पुलिस भर्ती परीक्षा करा ली। भर्ती प्रक्रिया को भी सरल रखा। इस विशेष अभियान में उन्होंने 40 हजार भर्ती कर डालीं। अभी 35 हजार भर्ती और होनी हैं। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं के जोश को भी सराहा और कहा कि 40 डिग्री सेल्सियस तापमान पर भी उनके कार्यकर्ताओं ने साइकिल चलाकर सरकार की योजनाओं को गांव-गांव पहुंचाने का काम किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं पर फोकस कर उनको पार्टी से जोड़ने में कितनी सफलता हासिल की है, यह तो आने वाला समय बताएगा, लेकिन उन्होंने अपने प्रयास में कोई कसर नहीं छोड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed