{"_id":"5743195d4f1c1b601269076f","slug":"cm-prolonged-series-of-honors","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबा चला सीएम के सम्मान का सिलसिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबा चला सीएम के सम्मान का सिलसिला
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
सीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुके, स्मृति चिह्न, गदा, तलवार दिए, सोने-चांदी के मुकुट पहनाए
स्वागत करने की रही होड़, व्यापारियों ने भेंट की श्रीकृष्ण प्रतिमा
रैली के लिए आए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत करने के लिए लाइन लगी रही। सांसद धर्मेंद्र यादव ही मुख्य स्वागतकर्ता रहे। उन्होंने कहा कि वह सीएम का सम्मान भाई के रूप में नहीं, बल्कि इसलिए करते हैं क्योंकि उन्होंने छोटे-बड़े सरकार की भूमि, शकील बदायूंनी की धरा, स्वाधीनता संग्राम सेनानी चौ. बदन सिंह के कर्म क्षेत्र और सूफी-संतों की सरजमीं को मान-सम्मान दिया है। विकास कार्य कराए। 15 लाख गरीबों को समाजवादी पेंशन और बेरोजगारों को रोजगार दिया।
पार्टी जिलाध्यक्ष और एमएलसी बनवारी सिंह यादव ने सोने का मुकुट पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया और बदायूं में विकास के लिए उनकी सराहना की। समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ता अपने हाथों में पीतल की गदा लेकर पहुंचे और एक-एककर मुख्यमंत्री को प्रदान किए। बुके, फूलमालाएं और स्मृति चिह्न देने वालों की भी लाइन लगी रही। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चेतना सिंह यादव, पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। युवा नेता अमित पाठक ने बुके और मोेहशाम सिद्दीकी ने शकील बदायूंनी का चित्र भेंट किया। शिक्षामित्र संगठन के निर्भान सिंह ने चांदी का मुकुट पहनाकर चांदी की साइकिल भेंट की। वरिष्ठ सपा नेता नईमुल हसन उर्फ लड्डन मियां ने टोपी पहनाई। व्यापारी नेता नवनीत गुप्ता शोंटू ने श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट की।
पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, हरप्रसाद सिंह पटेल, ब्रजेश यादव, नरोत्तम यादव, सर्वेश यादव, मो. उमर कुरैशी, पुष्पा देवी, पूनम अग्रवाल, महबूब अहमद खां, शकीलउद्दीन, सलीम अहमद, बलवीर सिंह यादव, प्रभात अग्रवाल, रईस अहमद, सुरेशपाल सिंह चौहान, इशरत अली, सिम्मी बेगम, सुषमा मौर्या, मुबीना खातून, गुलाम सरबर, पंकज सर्राफ, बलवीर यादव, रामचंद्र कश्यप, नूरउद्दीन, गौरव कुमार गोल्डी, दातागंज से घोषित प्रत्याशी अवनीश यादव, फात्मा रजा और सहारनपुर से आए असलम सैफी, उमर सलमानी, असगर आलम और सैफी व सलमानी समाज के लोगों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। बरेली रोड पर ठा. रविंद्र कल्पना सिंह इंटर कॉलेज पर भी मुख्यमंत्री का स्वागत कर चांदी का मुकुट पहनाया गया। कॉलेज के बच्चों ने भी स्वागत किया।