{"_id":"6189798dc13f0508ab02d45d","slug":"cm-preparation-badaun-news-bly4654960116","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर सफाई, डिवाडर की रंगाई-पुताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर सफाई, डिवाडर की रंगाई-पुताई
विज्ञापन
सहसवान में जनसंपर्क करते जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, सांसद संघमित्रा मौर्य व अन्य भाजपाई। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बदायूं आगमन को लेकर सोमवार को दिन भर तैयारियां चलती रहीं। पुलिस-प्रशासन के साथ भाजपाई भी तैयारियों में जुटे रहे। हेलिपैड से लेकर सभा स्थल तक सड़क बनाने का काम पूरा करने के साथ ही सफाई और डिवाइडर के रंग-रोगन का काम भी चलता रहा। टेंट और मंच का काम लगभग पूरा हो गया है। सोमवार को मुख्यमंत्री की फ्लीट भी पहुंच गई। कई बार रिहर्सल भी किया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार सुबह 10:50 बजे सहसवान पहुंचेंगे। हेलिपैड पर आने के बाद वह कार से सभा स्थल तक जाएंगे। सोमवार को एसपीजी की टीम भी सहसवान पहुंच गई। सभा स्थल पर मंच के साथ हेलिपैड को भी एसपीजी ने सुरक्षा घेरे में ले लिया। डीएम दीपा रंजन, एसएसपी ओपी सिंह की निगरानी में सोमवार को हेलिपैड से सभा स्थल तक कई बार रिहर्सल भी किया गया। सुरक्षा के लिहाज ने सभा स्थल के चारों ओर बैरीकेडिंग का काम पूरा कर लिया गया है।
दरअसल, आबादी के बीच स्थित सभा स्थल के चारों ओर रास्ते हैं। इन रास्तों पर भी सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। सभा स्थल से लेकर हेलिपैड तक सुरक्षा घेरा रहेगा।
विज्ञापन
-
परिवहन निगम ने उपलब्ध कराईं पांच वीवीआईपी टैक्सियां
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए परिवहन निगम की ओर से पांच वीवीआईपी टैक्सियां जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दी गईं हैं। यह टैक्सियां मुख्यमंत्री के काफिले का हिस्सा होंगी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है उनके लिए पहचान पत्र जारी किए गए हैं। एआरएम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि टैक्सियां बरेली से मंगाई गई हैं।
-
जिलाध्यक्ष के साथ सांसद ने लिया तैयारियों का जायजा
बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंगलवार को होने वाली जनसभा से पहले सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता के साथ सांसद संघमित्रा मौर्य और भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश यादव ने सहसवान नगर के कई इलाकों में जनसंपर्क कर लोगों को मुख्यमंत्री की सभा में आने का निमंत्रण दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष जिस दिन से कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हुई हैं प्रतिदिन सभा स्थल पर पहुंच रहे हैं। रविवार को जिला प्रभारी राकेश मिश्रा भी सभास्थल पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं। सोमवार को सांसद ने भी जिलाध्यक्ष के साथ सभा स्थल का जायजा लिया। इस मौके पर सुभाष गुप्ता, साहब सिंह राजपूत, प्रदीप चौधरी, सुधीर श्रीवास्तव, आशीष शाक्य, अनुज माहेश्वरी, सौरभ माहेश्वरी, राहुल शंखधार, सचिन शर्मा, सुभाष गौड़, अबढर शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद

कार्यक्रम स्थल पर टेंट लगाते श्रमिक। संवाद- फोटो : BADAUN