{"_id":"577567484f1c1b576179bdaf","slug":"cm-lee-salute-the-passing-out-parade","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने ली पासिंग आउट परेड की सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने ली पासिंग आउट परेड की सलामी
बदायूं, ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
पासिंग आउट परेड की सलामी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में दिलाई गई 163 रिक्रूटों को शपथ
श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को किया पुरस्कृत
पुलिस परेड ग्राउंड में भव्य समारोह के दौरान डीएम सीपी त्रिपाठी ने रिक्रूटों की पासिंग आउट परेड की सलामी ली। एसएसपी सुनील सक्सेना ने रिक्रूट आरक्षियों को कर्ताव्य और निष्ठा की शपथ दिलाई। दीक्षांत समारोह के बाद श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को डीएम और एसएसपी ने ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।
बदायूं में पुलिस प्रशिक्षण के लिए 171 रिक्रूटों का आवंटन किया गया था। इनमें 163 रिक्रूट प्रशिक्षण लेने पहुंचे। पुलिस लाइंस में तीन महीने चले प्रशिक्षण के समापन पर गुरुवार को पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। पासिंग आउट परेड में वर्दी में सजे रिक्रूट आरक्षियों का जज्बा देखते बन रहा था। परेड की सलामी लेने पहुंचे डीएम सीपी त्रिपाठी को एसएसपी सुनील सक्सेना ने प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
एसएसपी सुनील सक्सेना ने रिक्रूट आरक्षियों को सच्चाई के साथ कर्तव्य निष्ठा के मार्ग पर चलकर अनुशासित रहने की सलाह दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर एसपी सिटी अनिल कुमार यादव, एसपी देहात संजय राय, सीओ लाइन श्योराज सिंह, प्रतिसार निरीक्षक सुरेश बाबू यादव भी मौजूद रहे। पासिंग आउट परेड के बाद शाम को पुलिस लाइंस में सहभोज का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
-----
सेल्फी लेने की लगी होड़
बदायूं। पासिंग आउट परेड के बाद रिक्रूटों में एक-दूसरे के संग सेल्फी लेने की होड़ सी लग गई। कइयों ने तो अपने परिजनों के साथ सेल्फी ली। पासिंग आउट परेड में रिक्रूट आरक्षियों के परिवार वाले भी पहुंचे।