फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cm yogi

गुणवत्तापूर्ण और समय पर पूरे कराएं विकास कार्य: मुख्यमंत्री

Mon, 21 Sep 2020 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
cm yogi
मुख्यमंत्री की वीसी में उपस्थित अधिकारी व विधायक - फोटो : BADAUN
बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिले में विकास कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि सामुदायिक शौचालयों और पंचायत भवनों के निर्माण संबंधी कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए तो विकास कार्य भी गुणवत्तापूर्वक और समय से पूरे हों। उन्होंने कहा कि किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने सांसद और विधायक निधि से कराए जा रहे कार्यों का भी फीडबैक लिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बरेली मंडल के जिलों में विकास, निर्माण कार्यों के साथ कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति के बारे में जाना। इस दौरान डीएम कुमार प्रशांत ने मुख्यमंत्री को 10 से 50 करोड़ रुपये तक की परियोजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी दी। डीएम ने बताया कि जिले में 170.45 करोड़ के बजट से आठ परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इनमें छह सेतु, एक राजकीय महाविद्यालय, जनपद न्यायालय में बहुमंजिला भवन निर्माण आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवासीय योजना शहरी की समीक्षा के दौरान डीएम ने बताया कि जिले को 2019-20 में 8317 आवासों का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष 6579 आवासों का निर्माण कार्य पूरा कराया जा चुका है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में जिले को 1242 आवासों का वार्षिक लक्ष्य मिला था इसके सापेक्ष 1239 आवासों का निर्माण पूरा कराया जा चुका है। उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण के बारे में भी मुख्यमंत्री ने समीक्षा की। इस मौके पर सीडीओ निशा अनंत, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, विधायक राजीव कुमार सिंह, धर्मेंद्र शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलेरिया रोकथाम के उपायों के बारे में भी जाना
मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान संक्रामक रोगों के साथ मलेरिया की रोकथाम के लिए किए गए उपायों के बारे में भी जानकारी ली। मलेरिया की रोकथाम के लिए तालाबों में गम्बूजिया मछलियां छुड़वाने, डीडीटी छिड़काव के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

दातागंज विधायक ने स्टेडियम समेत कई विकास कार्य मांगे
विधायक राजीव कुमार सिंह ने क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री से कई विकास कार्य कराने की मांग की। विधायक ने मुख्यमंत्री से दातागंज में स्पोर्ट्स स्टेडियम की स्थापना के साथ गौंतरा को नगर पंचायत का दर्जा देने, विधानसभा क्षेत्र में पांच पुलों के निर्माण, सैजीनी में चीनी मिल, अलापुर और उसहैत में इंटर कॉलेज, दातागंज में बाईपास और 10 सड़कों के निर्माण की मांग की। विधायक ने क्षेत्र में बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या को भी मुख्यमंत्री के सामने रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed