फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Clouds will remain throughout the day, temperature will also drop

Budaun News: दिनभर छाए रहेंगे बादल, तापमान भी गिरेगा

Wed, 20 Dec 2023 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Clouds will remain throughout the day, temperature will also drop
एक दुकान पर गर्म कपड़ो की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
बदायूं। दिसंबर का मध्य बीतते-बीतते ठंड अपना असर दिखाने लगी है। दोपहर में जहां धूप कुछ राहत दे रही है वहीं रात में ठंडी हवा के कारण गलन बढ़ने से लोग जल्द ही रजाई में दुबक जा रहे हैं। मंगलवार को न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 7.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विज्ञानी का कहना है कि बुधवार को पूरे दिन बादल छाए रहने के आसार हैं। इससे गलन और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री तथा न्यूनतम 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री तथा न्यूनतम 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को भी धूप निकली लेकिन पारा लुढ़कने से शाम होते-होते ठंड बढ़ गई। रात में सर्द हवा ने गलन बढ़ाई तो लोग जल्दी रजाई में दुबक गए। बाजार की दुकानें जहां सुबह देर से खुलीं वहीं रात को जल्द बंद हो गईं। दिन में लोगों ने गर्म कपड़ों की खरीदारी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी डॉ. आलोक सागर गौतम के अनुसार, दो दिन बादल छाए रहने के आसार बन रहे हैं। इसके बाद धूप निकलेगी तो बीच-बीच में बादल भी छाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed