फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Clouds rained down like a disaster, grandson died due to lightning, grandmother got burnt

Budaun News: आफत बनकर बरसे बादल, बिजली गिरने से पौत्र की मौत, दादी झुलसी

Mon, 01 Sep 2025 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Clouds rained down like a disaster, grandson died due to lightning, grandmother got burnt
हयातनगर में प्रशांत की मौत से गम डूबा परिवार। संवाद
बदायूं। सुबह सात बजे से शुरू हुई बारिश का सिलसिला शाम तक जारी रहा। दिनभर में कुल 8.5 एमएम बारिश हुई। गरज-चमक के साथ हुई बारिश के दौरान बिजली गिरी। इससे एक मंदिर का शिखर क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा दादी-पोता पर बिजली गिर। इससे 18 वर्षीय पौत्र की मौत हो गई और दादी गंभीर रूप से झुलस गई है। बारिश की वजह से शहर से लेकर गांव तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। लोगों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ा है। बिल्सी, वजीरगंज बिसौली, उझानी, अलापुर और कादरचौक क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई। जगह-जगह सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया। बाजारों में दुकानें देर से खुलीं। इससे बिक्री प्रभावित हुई।
विज्ञापन

अलापुर थाना क्षेत्र के गांव हयातनगर में अपनी दादी नत्थो देवी (60) के साथ पौत्र प्रशांत (16) घर से थोड़ी दूरी पर पशुओं के लिए भूसा निकालने गया था। उसी समय दोनों पर बिजली गिरी और वह झुलस गए। परिजन दोनों को जिला अस्पताल ले गए तो चिकित्सकों ने प्रशांत को मृत घोषित कर दिया। वहीं नत्थो देवी का इलाज चल रहा है। प्रशांत की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव कुआंडांडा में दोपहर करीब दो बजे गरज और चमक के बीच बिजली गिरने से मंदिर का शिखर क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली गिरते ही लोगों में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। बिल्सी क्षेत्र में चल रहे बलदाऊ मंदिर के मेले में बारिश से अफरातफरी मच गई। दुकानदारों को अपनी दुकानें बचाने के लिए मशक्कत करते रहे।
विज्ञापन

---
शहर में जलभराव से जूझे लोग
बारिश के कारण रोडवेज बस अड्डा, पथिक चौक गांधी, अस्पताल रोड ग्राउंड के पास पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम तक बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
दिनभर होती रही बारिश

बिल्सी। सुबह से मौसम ने फिर से करवट ले ली है। दोपहर को तेज बारिश से नगर की कई गलियों में पानी बहने लगा। शाम पांच बजे तक तेज बरसात होती रही। बारिश से नगर के मोहल्ला आठ में पालिकाध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर के घर के सामने भी जलभराव हो गया। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। संवाद
------

बिजली गिरने से भैंस की मौत

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव फैतुल्लागंज में रविवार को बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई। इससे पशुपालक के घर कोहराम मच गया। गांव निवासी छोटेलाल पुत्र रामधुन ने बताया दोपहर के समय बरसात के दौरान आकाशीय बिजली गिर गई। इससे भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। छोटेलाल ने बताया आठ दिन पहले ही उसने निकटवर्ती गांव रफीनगर से 80 हजार रुपये से भैंस खरीदी थी। संवाद

-----
वर्जन-
- बारिश से धान और गन्ने की फसल को फायदा होगा। खेत में यदि ज्यादा पानी भर गया तो फसल को नुकसान हो सकता है। इससे कहीं- कहीं बाजरे की फसल गिर गई है। - मनोज कुमार, उपकृषि निदेशक
-----------------



हवा और बारिश से 137 गांवों की बिजली गुल
बदायूं। बिसौली क्षेत्र में बारिश के कारण 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन से दिसौली गंज, सैदपुर, वज़ीरगंज क्षेत्र सहित करीब 60 गांवों की बिजली दोपहर दो बजे से ठप है। नगर पंचायत के चेयरमैन इसरत खां ने बिजली उपकेंद्र पहुचे। उन्होंने बिजली सप्लाई बहाल करने के लिए अधिकारियों से बात की। उन्होंने कहा कि घंटों की कटौती से जनता का गुस्सा बढ़ रहा है, इसलिए विभाग को ऐसी लापरवाही से बचना चाहिए। उपभोक्ताओं का कहना है कि थोड़ी सी तकनीकी गड़बड़ी से घंटों बिजली गुल रहती है। एक्सईएन नरेंद्र चौधरी ने बताया कि 33 केवी लाइन पेड़ों के बीच में होने के कारण फाल्ट हो गया है। तकनीकी टीम मौके पर काम कर रही है, जल्द ही सप्लाई शुरू करा दी जाएगी। संवाद
कादरचौक। सुबह से हो रही बारिश के कारण कादरचौक विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी विद्युत लाइन में ब्रेकडाउन होने से 77 गांवों की विद्युत सप्लाई बंद हो गई है। इससे घरेलू उपभोक्ता और लघु उद्योग ठप रहे। यहां अक्सर तेज हवा और बारिश के दौरान मेन लाइन ब्रेक डाउन में आ जाती है। संवाद
मेन लाइन में हुआ ब्रेक डाउन, ठप रही बिजली

बिल्सी। उझानी से आ रही मुख्य लाइन में बरसात के कारण खराबी आ गई है। शाम तक विभाग के कर्मचारी फाल्ट दूर करने लिए लगे रहे मगर फाल्ट न मिलने से नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। लगातार आठ घंटे बिजली के गायब रहने से उपभोक्ता परेशान रहे। बिजली नहीं होने के कारण नगर की पेयजलापूर्ति भी प्रभावित रही। एसडीओ जेपी राजपूत ने बताया कि मुख्य लाइन में आए फाल्ट को दूर कर आपूर्ति को शीघ्र सुचारु कर दिया जाएगा। संवाद

-----


बाजरा व धान की अगैती फसलें गिरीं, मूंगफली और ईख को फायदा
हवा के साथ तेज बारिश के कारण खेतों में अगैती धान और बाजरा की फसलें गिर गई। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। तिल की खेती भी बारिश ने तबाह कर दी है। बारिश के कारण तिल के पौधों से फूल झड़ गए हैं। पिछैती धान, मूंगफली और ईख को फायदा होगा। उड़द की फसल को कहीं नुकसान तो कहीं फायदा हुआ है। निचले इलाकों में उड़द की फसल में पानी भर जाने के कारण नुकसान हुआ है।

हयातनगर में प्रशांत की मौत से गम डूबा परिवार। संवाद

हयातनगर में प्रशांत की मौत से गम डूबा परिवार। संवाद

हयातनगर में प्रशांत की मौत से गम डूबा परिवार। संवाद

हयातनगर में प्रशांत की मौत से गम डूबा परिवार। संवाद

हयातनगर में प्रशांत की मौत से गम डूबा परिवार। संवाद

हयातनगर में प्रशांत की मौत से गम डूबा परिवार। संवाद

हयातनगर में प्रशांत की मौत से गम डूबा परिवार। संवाद

हयातनगर में प्रशांत की मौत से गम डूबा परिवार। संवाद

हयातनगर में प्रशांत की मौत से गम डूबा परिवार। संवाद

हयातनगर में प्रशांत की मौत से गम डूबा परिवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed