फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cleanliness

स्वच्छता अभियान को और गति देने पर जोर

Wed, 19 Aug 2015 06:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Wed, 19 Aug 2015 06:34 PM IST
विज्ञापन
इस मौके पर एडीओ पंचायत जगत सतीश शर्मा ने निर्मल भारत अभियान की जानकारी दी। बताया कि 2012 में निर्मल भारत अभियान की घोषणा की गई, जिसमें 2022 तक अभियान की पूर्ति का लक्ष्य रखा गया। बाद में 2014 में सरकार ने इसका नाम बदलकर स्वच्छ भारत अभियान रख दिया है। इस अभियान के तहत समग्र ग्रामों में कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। प्रत्येक गांव में बायो गैस का काम जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सिर्फ शौचालय निर्माण तक ही सीमित न करें। लोगों को स्वच्छता बनाये रखने तथा स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता के लिए प्रेरित करें। गांव वालों के लिए अपने-अपने पेयजल की जांच कराने को प्रेरित करें। जिस हैंडपंप के जल में नाइट्रेट पाई जाए उस नल का पानी इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चों और खुद को बीमारी से बचाने के लिए घरों में शौचालय बनाना बहुत ही आवश्यक है। 80 प्रतिशत बीमारियां अस्वच्छता के कारण ही होती हैं। इस अवसर पर एडीओ पंचायत वजीरगंज राजनारायण सिंह ने पर्यावरण स्वच्छता तथा व्यक्तिगत स्वच्छता पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में एडीओ पंचायत राजनारायण सिह, सीडीपीओ अल्पना जौहरी, विकास खंड के समस्त ग्राम विकास अधिकारी तथा सचिव, तकनीकी सहायक, रोजगार सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed