फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cleaning at the festival in the city a heap of dirt

सफाई के त्योहार पर शहर में गंदगी का अंबार

Sun, 30 Oct 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Sun, 30 Oct 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Cleaning at the festival in the city a heap of dirt
शहर में फैला है कूड़ा कचरा
रोशनी और साफ सफाई के पर्व दिवाली पर इस बार शहर के लोगों में खासा रोष है। सफाई के प्रतीक त्योहार पर लोगों के घरों के आसपास, गलियों, तिराहों, चौराहों, नुक्कड़ सभी जगहों पर कूड़ों के ढेर लगे हुए हैं। इससे न सिर्फ पालिका प्रशासन बल्कि सफाईकर्मियों के प्रति भी लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। 
विज्ञापन

दिवाली पर लोग घरों की सफाई करने के साथ ही रंग-रोगन भी करते हैं। इससे सामान्य दिनों की अपेक्षा घरों से कूड़ा अधिक फेंका जाता है। ऐसे में सफाईकर्मियों की हड़ताल से घरों से निकला कूड़ा गलियों और सड़कों पर फैला घूम रहा है। इससे बाजार में आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नवदुर्गा के दिवाली पर सफाई कर्मियों की हड़ताल होने से लोगों में रोष व्याप्त है। शहरियों ने शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग की है, जिससे कि दिवाली सफाई भरे माहौल में मनाई जा सके। 
विज्ञापन

गंदगी होने से व्यापारियों में भी उबाल 
बदायूं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (मिश्रा गुट) के जिलाध्यक्ष संदीप गुप्ता का कहना है कि त्योहारों पर सफाई का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। ऐसे वक्त में हड़ताल करने से लोगों को परेशानी होती है। इस मामले की शिकायत डीएम से की जाएगी। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (कंछल गुट) के जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू का कहना उद्योग बंधुओं की बैठक में भी इस मुद्दे को उठाया था। इस मामले में व्यापारी चुप नहीं बैठेंगे। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कृष्ण गुप्ता ने कहा कि नाले की सफाई को लेकर भी आंदोलन कर चुके हैं। किसी भी कीमत पर शहर में गंदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 तीसरे दिन भी धरने पर रहे सफाई कर्मी
उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले तीसरे दिन भी सफाई कर्मचारी नगर पालिका परिषद के प्रांगण में हड़ताल पर डटे रहे। महासचिव रमेश डी लाल ने कहा कि कर्मचारियों को एसीपी एरियर, बोनस व वेतन नहीं बांटा गया है। आरोप लगाया कि नगर पालिका प्रशासन नहीं चाहता कि सफाई कर्मचारियों के बच्चे दिवाली मनाएं। कालीचरन वाल्मीकि ने कहा कि दिवाली जैसे पर्व पर सफाई कर्मचारियों के बच्चे भूखे हैं, उन्हें वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने इसे हिटलरशाही बताया। सभा में श्यामबिहारी, सिकंदर, राकेश, वीरू, रेखादास, मालती देवी, रामप्यारी, विक्की, राजू, रंजीत आदि मौजूद रहे।

दिवाली से पहले सफाई कर्मियों की हड़ताल को समाप्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस बारे में दो बार उनके प्रतिनिधि मंडल से वार्ता करने के प्रयास किए जा चुके हैं। उम्मीद है कि जल्द ही शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी। 
-श्रीराम यादव, सिटी मजिस्ट्रेट, प्रभारी ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed