फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Clash between two parties over cutting of farm ridge, ten injured

Budaun News: खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, दस घायल

Sun, 08 Dec 2024 01:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 08 Dec 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Clash between two parties over cutting of farm ridge, ten injured
जिला अस्पताल में इलाज कराते घायल। संवाद
दहगवां। जरीफनगर के गांव भोगाजीत नगलिया में मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में संघर्ष में बदल गया। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी चलीं। एक के ऊपर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ा दिया। आधा घंटे तक चले संघर्ष में दस लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


गांव भोगाजीत नगलिया निवासी रामकुंवर और नेम सिंह के बीच पिछले कई दिनों से रंजिश चली आ रही है। शनिवार की सुबह रामकुंवर अपने खेत की सिंचाई कर रहे थे। इसी बीच नेम सिंह पक्ष के लोग खेत पर पहुंच गए। उन्होंने रामकुंवर पर खेत की मेड़ काटने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच लोग लाठी डंडे, कुल्हाड़ी लेकर आ गए। दोनों तरफ आधा घंटे तक संघर्ष चलता रहा।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया। मारपीट में रमेश, कप्तान पुत्र कल्याण, रामकुंवर पुत्र नत्थू सिंह, मुलायम पुत्र रामकुंवर। जबकि दूसरे पक्ष से चंद्रपाल, नेम सिंह, उरमान पुत्र त्रिलोकी, रामश्री पत्नी त्रिलोकी, नेम सिंह व उनकी पत्नी मनोरमा घायल हो गए। आरोप है कि नेम सिंह पर दूसरे पक्ष ने ट्रैक्टर का पहिया भी चढ़ा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को देखकर कुछ हमलावर भाग गए। पुलिस ने घायलों को जरीफनगर सीएचसी में भेजा। जहां से हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रविकरन सिंह ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed