{"_id":"66d64fd989dec042ef06e229","slug":"clash-between-traders-and-home-guards-over-stopping-e-rickshaw-badaun-news-c-123-1-sbly1018-125132-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ई-रिक्शा रोकने पर व्यापारियों और होमगार्ड में नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ई-रिक्शा रोकने पर व्यापारियों और होमगार्ड में नोकझोंक
Tue, 03 Sep 2024 05:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 03 Sep 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
लावेला चौक पर दुकानदरों और होमगार्ड होती झड़प।स्रोत-वीडियोगैब
बदायूं। लावेला चौक पर तैनात होमगार्ड ने सोमवार को ई-रिक्शा को रोडवेज स्टैंड की तरफ जाने से रोका तो व्यापारी नाराज गए। उनकी होमगार्ड से जमकर नोकझोंक हुई। व्यापारियों ने बैरिकेडिंग न हटाने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
लावेला चौराहे पर रोडवेज की तरफ ई-रिक्शा ले जाने पर काफी समय से प्रतिबंध है। यहां पुलिस ने चौराहे पर बैरिकेडिंग लगा दी है। सोमवार को बैरिकेडिंग पर तैनात होमगार्ड ई-रिक्शा को रोक रहा था। इस पर दुकानदारों की होमगार्ड से नोकझोंक हुई। दुकानदारों ने होमगार्ड को हड़काया।
इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दुकानदारों का आरोप है कि जब कोई सवारी ही रोडवेज की ओर नहीं जाएगी तो उनकी दुकानदारी ठप हो जाएगी। इस पर होमगार्ड ने कह दिया कि डीएम के आदेश का पालन किया जा रहा है। देखते ही देखते दुकानदार एकजुट हो गए। दुकानदार होमगार्ड से बैरियर हटाने की जिद करते नजर आए। दुकानदारों का कहना है कि अगर बैरियर नहीं हटाई तो प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने इसकी शिकायत डीएम से करने को कहा है।