फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

अब बाईपास पुल के किनारे भी धंसे, गड्ढों से हो सकता है हादसा

Sun, 18 Sep 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 01:00 AM IST
सार

पर, अनदेखी के कारण सोत नदी के पुल पर खतरा बढ़ गया है।इधर से रोजाना गुजरने वाले राहगीरों के मुताबिक, इस समय सोत नदी के पुल से गुजरना खतरे से खाली नहीं है।-सोत नदी के पुल के बारे में जानकारी मिली है।

विज्ञापन
Civic Amenities
सोत नदी के पुल के नजदीक हुआ गड्ढा। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

बदायूं। बाईपास बनने के बाद आवागमन सुगम हुआ है। पर, अनदेखी के कारण सोत नदी के पुल पर खतरा बढ़ गया है। इस बरसात में पुल के दोनों किनारे बेहद खराब हो चुके हैं। अंदर ही अंदर काफी मिट्टी ढहकर खेतों में पहुंच गई है। इससे किनारे खोखले हो गए हैं। इससे पहले बाईपास की सड़क के किनारे गहरे गड्ढे हो गए थे, जिन्हें बाद में भरवाया गया था। अब पुल पर भी वही हालात हो रहे हैं।
विज्ञापन

बाईपास का जब से निर्माण हुआ है। तब से इसकी सड़क कटने, ढहने की तमाम शिकायतें आ चुकी हैं। हर बार बरसात में बाईपास को बड़ा नुकसान होता है। इसके किनारे कट जाते हैं। उनमें बड़े-बड़े गड्ढे हो जाते हैं। बाद में पीडब्ल्यूडी को अभियान चलाकर इन्हें भरवाना पड़ता है। अभी कुछ दिन पहले भी गड्ढे भरवाए गए थे। पानी रोकने के लिए मिट्टी भरकर कट्टे रखवाए गए थे लेकिन सोत नदी के पुल पर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

इधर से रोजाना गुजरने वाले राहगीरों के मुताबिक, इस समय सोत नदी के पुल से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। यहां आने-जाने के दो पुल बने हैं, जहां पर ढलान है। दोनों ओर ढलान की शुरुआत से ही मिट्टी ढहना शुरू हो गई है। किनारों पर बना फुटपाथ पूरा धंस गया है। फुटपाथ की ईंटें भी ढहकर नीचे खेतों में पहुंच गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सावन में पलटी थी कांवड़ियों की ट्रॉली
सावन के महीने में सोत नदी के पुल पर ही कांवड़ियों की ट्रॉली पलट गई थी। उसमें चार कांवड़िए घायल हो गए थे। गनीमत यह रही थी कि किसी की जान नहीं गई। इसके अलावा बाईपास पर एक डॉक्टर की कार धंस गई थी। इसमें ज्यादा नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन डॉक्टर बाल-बाल बच गए थे।

-
सोत नदी के पुल के बारे में जानकारी मिली है। हमने पुल की फोटोग्राफी कराकर सेतु निगम को भेजा है। उन्हें एक चिट्ठी भी लिखी गई है। उनकी एक टीम ने आकर पुल का मुआयना कर लिया है। जल्द ही सेतु निगम की टीम आकर यहां मरम्मत कार्य करेगी।
- मनीष सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed