फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

तीन दिन से सड़क पर भर रहा था पानी, घरों में पहुंचा तो फूटा गुस्सा

Mon, 22 Aug 2022 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 01:16 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली-बदायूं रोड पर लगा जाम। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शहर के मोहल्ला ब्राह्मपुर और जवाहरपुरी के लोगों ने रविवार को बदायूं-बरेली रोड पर जाम लगा दिया। जाम लगा रहे लोगों ने शहर विधायक और पालिकाध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि पालिका प्रशासन ने समय से नालों की सफाई नहीं कराई है। जिसकी वजह से मोहल्ले की मुख्य सड़क पर जलभराव हो गया है। गंदा पानी लोगों के घरों के अंदर जाने लगा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों को समझाया और जाम को खुलवा दिया।
विज्ञापन

शहर में नाला सफाई का हाल किसी से छिपा नहीं है। पिछले दिनों शहर में हुई बारिश की वजह से सुभाष चौक पर कार तक सड़क पर तैरने लगी थी। और कई घरों, दुकानों में जलभराव हो गया था, लेकिन अभी शहर में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं हुई हैं, फिर भी कुछ सड़कों पर जलभराव हो रहा है। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला ब्राह्मपुर से जवाहरपुरी की ओर से जाने वाले रोड पर तीन दिन पहले से जलभराव हो रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार पानी कम होने की जगह बढ़ने लगा। शनिवार दोपहर बाद से हालात ये हो गए कि नालियों का पानी घरों तक पहुंचने लगा। इसको लेकर लोगों ने नगर पालिका के कर्मचारियों को बताया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। रविवार सुबह सड़क पर भरा नालियों का गंदा पानी घरों में घुुस गया। जिसके बाद लोगों का सब्र टूट गया। उन्होंने बरेली-बदायूं रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जाम लगा रहे लोगों ने शहर विधायक महेश चंद गुप्ता और नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। हालांकि इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही।
-
जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचीं पालिकाध्यक्ष
बाद में पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल भी मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने टीम को मौके पर बुलाकर नाले की सफाई कराई, काफी मुश्किल से नाला साफ होने के बाद जलभराव खत्म हुआ। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाए कि कर्मचारियों द्वारा नाला सफाई नहीं की गई थी, इसकी वजह से समस्या विकराल हुई है।
-
नाले पर हो रहा अतिक्रमण बना मुख्य वजह
मोहल्ला ब्राह्मपुर और जवाहरपुरी समेत अन्य मोहल्लों का पानी जिस नाले में जाता है। उस नाले के ऊपर स्थायी अतिक्रमण हो रहा है। जिसकी वजह से नाला सफाई करने में कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने पालिकाध्यक्ष से स्थायी अतिक्रमण को हटाए जाने की मांग की। लोगों का कहना है जब तक नालों से अतिक्रमण नहीं हटेगा। तब तक समस्या यूं ही बनी रहेगी।

-
नाले पर एक मकान बना हुआ है। जिसकी वजह से नाला सफाई नहीं हो पायी थी, ऐसे में वहां पर जलभराव हो गया था। नाले की सफाई कराई गई है। उसके बाद में पानी निकल गया। लोगों की समस्या का समाधान हो गया है।
-दीपमाला गोयल, पलिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed