{"_id":"62f40962d649fb0ea84fbc76","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly494129847","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार का नहीं हुआ खातों से मिलान, 27 हजार को नहीं मिली पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार का नहीं हुआ खातों से मिलान, 27 हजार को नहीं मिली पेंशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शासन ने निर्देश दिए हैं कि अब उन्हीं लाभार्थियों को पेंशन का लाभ दिया जाएगा, जिनके बैंक खाते से आधार का मिलान हो। मिलान न होने पर लोगों को योजना का लाभ नहीं दिया जाए। इसके तहत जिले में राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 27 हजार से ज्यादा लाभार्थियों की पेंशन इस माह से रोक दी गई है।
शासन ने पेंशन के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया था कि वे केवल उन्हीं लाभार्थियों को पेंशन का लाभ देें, जिन्होंने आधार प्रमाणीकरण कराया हो। उसके बिना पेंशन योजना का लाभ न दिया जाए। ऐसे में समाज कल्याण विभाग कैंप लगवाकर, शिविरों और बैठकों के माध्यम से लोगों को इसके लिए जागरूक कर रहा था, लेकिन जिले में 73 हजार 793 पेंशनर्स में से 45 हजार 979 ने ही अपना आधार प्रमाणीकरण कराया। 27 हजार 363 लाभार्थियों ने आज तक आधार प्रमाणीकरण नहीं कराया। ऐसे में इन लोगों को पेंशन योजना का लाभ नहीं दिया गया है, जबकि तीन अगस्त को अन्य लाभार्थियों के खातों में तीन-तीन हजार रुपये भेज दिए गए हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी रामजनम ने बताया कि जैसे ही अन्य लाभार्थी आधार प्रमाणीकरण करा लेते हैं, तब उन्हें भी योजना का लाभ दिया जाएगा।