फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

कछला घाट बन गया डंपिंग ग्राउंड, नगर पंचायत के सफाई कर्मी डाल रहे कूड़ा

Thu, 04 Aug 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
घाट के पास कूड़ा गिराता नगर पंचायत का वाहन। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। नमामि गंगे अभियान के तहत गंगा और उसके घाटों की सफाई को लेकर केंद्र सरकार की योजना को पलीता कोई और नहीं, बल्कि व्यवस्था से जुड़े मुलाजिम ही लगा रहे हैं। इसका एक नमूना बुधवार सुबह सोशल साइट के प्लेटफार्म पर सामने आया, जब कूड़ा डालने वाले नगर पंचायत के वाहन ने हकीकत सबके सामने ला दी। दोपहर बाद यह मामला अफसरों के संज्ञान में भी पहुंच गया।
विज्ञापन

यहां बता दें कि गंगा के जलस्तर में वृद्धि के बाद निर्माणाधीन शवदाह गृह के पास अस्थायी अंत्येष्टि स्थल बना लिया गया है। इधर, गंगा से चंद कदम दूर पिछले कुछ दिनों से नगर पंचायत के कर्मचारियों ने कूड़े के ढेर भी लगाने शुरू कर दिए। कूड़े के ढेरों को देख कतई नहीं लगता कि गंदगी महज गंगाघाट की होगी। इलाके के लोग बताते हैं कि कस्बे के कूड़े को भी कर्मचारी अंत्येष्टि स्थल के पास वाहनों से फेंक जाते हैं।
विज्ञापन

यहां बता दें कछला का डंपिंग ग्राउंड बरेली-मथुरा हाईवे से कुछ दूरी पर वितरोई मोड़ के पास है बावजूद इसके कूड़े के ढेर गंगा किनारे लगा दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर आने के बाद मामला अफसरों के संज्ञान में पहुंचा तो ईओ रतन कुमार पांडेय ने तुरंत सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कांवड़ियों का भी नहीं आया ख्याल
कूड़ा डालते समय कांवड़ियों की मौजूदगी का भी नगर पंचायत कर्मियों को ख्याल नहीं आया। यह भी ध्यान नहीं आया कि अंतिम सोमवार से दो-तीन पहले घाट पर कांवड़ियों की भीड़ उमड़ेगी।
-
भाजपा नेता ने एसडीएम, विधायक से की शिकायत
भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक किशनचंद्र शर्मा ने घाट की तस्वीरों के जरिये हकीकत एसडीएम सदर एसपी वर्मा, भाजपा विधायक हरीश शाक्य के अलावा पार्टी जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता के संज्ञान में ला दी है। किशनचंद्र शर्मा गंगा आरती समिति से भी जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि गंगाघाट पर ऐसा पहले कभी नहीं होता था।

-
अंत्येष्टि स्थल स्थायी नहीं है। कूड़ा कस्बे का नहीं, बल्कि घाट की सफाई के दौरान निकला है। मामला सामने आते ही कूड़े के ढेर हटवाने के लिए कार्रवाई शुरू करा दी गई है। सफाई कर्मियों से कहा गया है कि कूड़ा लदे वाहन निर्धारित डंपिंग ग्राउंड पर अनलोड किए जाएं।
- रतन कुमार पांडेय, ईओ, कछला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed