फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

जीआईसी की जमीन पर हो रहा निर्माण प्रधानाचार्य ने रुकवाया

Wed, 03 Aug 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। शहर में राजकीय इंटर कॉलेज की काफी जगह है, जिसमें कुछ हिस्से में कॉलेज बना है, तो वही कुछ हिस्से में आवास बने हुए हैं। कुछ लोगों ने कब्जा करने की नीयत से वहां पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। जब इसकी जानकारी कॉलेज प्रशासन को हुई, तो उन्होंने निर्माण कार्य को रुकवा दिया। मौके पर मिले लोगों से निर्माण कार्य कराने वाले के बारे में जानकारी मांगी गई, तो वह नहीं दे सके। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश सभी जिलों के अधिकारियों को दिए गए हैं। जिले में काफी हद तक सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराई भी गई है, लेकिन यहां तो बीच शहर में ही राजकीय इंटर कॉलेज की जमीन पर कब्जा होने लगा। दरअसल, कॉलेज की कुछ खाली जमीन वन विभाग रोड पर टीचर्स कॉलोनी के पीछे है। कुछ दिन पहले इस जगह पर निर्माण कराने के लिहाज से नींव की खोदाई कराना शुरू कर दी गई। निर्माण के लिए सामग्री भी मंगा ली गई। इसी बीच कॉलोनी के लोगों ने जीआईसी के प्रधानाचार्य से इस मामले में शिकायत की तो उन्होंने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने पाया कि कुछ लोग कॉलेज की जमीन पर निर्माण के लिहाज से खोदाई का काम रहे थे। जब उन श्रमिकों से जानकारी ली कि वे किसके कहने पर यह काम कर रहे हैं तो वे केवल ठेकेदार का नाम ही बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में प्रधानाचार्य ने उन श्रमिकों से वहां से हटा दिया और ठेकेदार को कॉलेज में भेजने को कहा पर, कोई ठेकेदार कॉलेज नहीं पहुंचा।
-
कुछ लोग कॉलेज की जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे थे। इसके लिए नींव खोदाई का काम कराया जा रहा था। मौके पर जाकर काम कर रहे लोगों से जानकारी ली तो वे कोई ठोस जानकारी नहीं दे सके। ऐसे में काम बंद करा दिया गया है, क्योंकि वह जमीन कॉलेज की है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
-सीपी सिंह, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed