फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

शासन ने तो दिए आदेश पर अवैध टैक्सी स्टैंड, पार्किंग जस के तस

Thu, 07 Jul 2022 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बाजार में सड़क किनारे लगे ठेले। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शासन ने तो निर्देश दिए पर अवैध टैक्सी स्टैंड, पार्किंग स्थल अब भी जस के तस हैं। स्थिति ये है कि पुरानी जगहों पर अवैध टैक्सी स्टैंड हटवा दिए गए तो दूसरी जगहों पर लग गए। पार्किंग अब तक बन नहीं पाई तो अतिक्रमण हटवाने का दावा भी खोखला साबित हो रहा है।
विज्ञापन

शहर में समस्याओं की भरमार है। कहीं अवैध टैक्सी स्टैंड बने हैं तो कहीं पार्किंग के कारण सड़कों पर चलने की जगह नहीं बची है। अस्तव्यस्त चलने वाले टेंपो और ई रिक्शा शहर का हाल बिगाड़ रहे हैं तो अतिक्रमण के कारण सड़कें सिकुड़ रही हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने अवैध टैक्सी, टेंपो स्टैंड हटवाने, पार्किंग की व्यवस्था कराने समेत अतिक्रमण हटवाने के आदेश दिए थे। आदेश आने के कुछ दिनों बाद तक तो अधिकारियों ने कुछ तेजी दिखाई, मगर कुछ समय बाद हाल वही हो गया।
विज्ञापन

-
गांधी ग्राउंड रोड से स्टैंड हटाया, पनबड़िया पर बनाया
गांधीग्राउंड शिव मंदिर से लावेला चौक की ओर जाने वाले क्लीनिक वाली रोड पर टाटा मैजिक चालकों ने अपना स्टैंड बना लिया था, जिसके कारण इस रोड पर अक्सर जाम लगता था। आदेश आने के बाद जब अधिकारियों ने सख्ती की चालकों ने यहां से स्टैंड हटा लिया, लेकिन कुछ ही दिनों बाद ये स्टैंड पनबड़िया विद्युत उपकेंद्र के सामने शुरू हो गया। अब भी वहां तमाम टाटा मैजिक खड़े दिखते हैं, लेकिन अधिकारियों को इसकी चिंता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
गांधी ग्राउंड के शब्बीर गेट के पास पहुंचा टैक्सी स्टैंड
वाटर वर्क्स रोड पर टैक्सी चालकों ने अपना अड्डा बना रखा था। सालों से लोग यहीं से इसका संचालन कर रहे थे। पिछले दिनों प्रशासन ने इसे यहां से हटवा दिया लेकिन उसके बाद गौर नहीं किया। परिणामस्वरूप इन टैक्सी चालकों ने अपने वाहन गांधी ग्राउंड के शब्बीर गेट वाले रोड किनारे खड़े करना शुरू कर दिए। इसके अलावा यहां प्राइवेट वाहनों की भी पार्किंग बन गई है।
-
गलियों से अतिक्रमण हटवाया, मुख्य सड़कों का हाल वही
पिछले दिनों तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट/ईओ ने जोर शोर से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की थी, जिसके तहत घंटाघर से चूनामंडी वाली रोड पर दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटाया। इसके बाद पुराना बाजार में जेसीबी पहुंची जहां दुकानदारों ने खुद ही अपनी स्लैब तोड़नी शुरू कर दीं। खास बात ये है कि इन जगहों पर अतिक्रमण की समस्या इतनी नहीं है जितनी मुख्य बाजारों में है, लेकिन इन स्थानों पर समस्या जस की तस है।
-
वेंडिंग जोन नहीं बन पाए, अस्थायी अतिक्रमण भी वहीं का वहीं
शहर के बाजारों में अतिक्रमण की समस्या को दूर करने के लिए ठेले खोमचे वालों को हटाकर वेंडिंग जोन में खड़ा करवाया जाना था। प्रशासन और पालिका ने वेंडिंग जोन चिह्नित तो कर लिए लेकिन आज तक उन्हें अमल में नहीं ला पाई। पिछले दिनों एसपी सिटी आवास के पास बने जोन में तो एक व्यक्ति ने जमीन को अपना बताते हुए दावा ठोक दिया था, जिसके बाद प्रशासन ने जवाब दिया था कि यहां ठेले ही नहीं लगाए जाते। अब ऐसे में अभी तक शहर में ठेले सड़कों के किनारे ही खड़े हो रहे हैं।

-
वेंडिंग जोन और पार्किंग स्थल बनाने के लिए जगह चयनित की गई थी। इसके तहत वन विभाग रोड पर काम चल रहा है। अभी कुछ जगह चयनित की गई है। वहां पर ठेले वालों को खड़ा करने के लिए कहा गया है, जिससे सड़क पर जाम न लगे। अवैध पार्किंग स्थल और टैक्सी स्टैंड खत्म कराए गए हैं। अगर कहीं पर दोबारा लग रहे है, तो उनको दिखवाते हैं।
-दीपा रंजन, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed