फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

विभिन्न विभागों में कई कर्मचारी इधर से उधर

Sat, 02 Jul 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। कई सालों से एक ही जगह पर जमे राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स से लेकर डीआईओएस, बीएसए और राजकीय इंटर कॉलेजों के बाबुओं को इधर से उधर किया गया है।
विज्ञापन

शासन स्तर से इन दिनों तेजी से तबादले किए जा रहे है। इसके तहत पिछले दिनों सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार का तबादला एडीएम प्रशासन के पद पर लखनऊ में कर दिया गया, जबकि बीएसए डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह का तबादला बरेली तो डायट उप प्राचार्य जयप्रकाश का तबादला गोरखपुर किया गया।
विज्ञापन

अब राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत मेडिकल कॉलेज सहारनपुर से स्टाफ नर्स अमृता सिंह, व जालौन से दीप्ति सिंह को बदायूं भेजा गया है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज आजमगढ़ के कनिष्ठ सहायक सूर्यप्रकाश त्रिपाठी, स्टोरकीपर अनमोल सिंह, दुष्यंत यादव को भी बदायूं भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय में तैनात उर्दू अनुवादक अहमद वली खां का तबादला बरेली बीएसए कार्यालय हुआ है जबकि उर्दू अनुवादक महजबी को बरेली से यहां डीआईओएस कार्यालय भेजा गया है। वरिष्ठ सहायक संजीव भारती को जीआईसी बदायूं, कांतिनंदन को जीआईसी नाधा भूड़, अजय कुमार को जीआईसी निजामपुर, अतीक अहमद को जीजीआईसी सहसवान, संजीव कुमार सिंह को जीजीआईसी दातागंज, शैलेंद्र कुमार को जीआईसी बदायूं, कृष्ण कुमार को जीजीआईसी बदायूं भेजा है।
जबकि जीआईसी बदायूं से दिनेश कुमार गंगवार को डीआईओएस, जीआईसी निजामपुर से राजेंद्र कुमार को डीआईओएस कार्यालय भेजा गया है। इसके अलावा बीएसए कार्यालय में तैनात ललित कुमार मौर्य को जीजीआईसी बदायूं भेजा गया है। इनके स्थान पर जीजीआईसी से राजेश्वरी राजपूत को तैनात किया गया है।

पूर्ति निरीक्षक संजय चौधरी का अयोध्या स्थानांतरण
बिल्सी। शासन ने तहसील में तैनात पूर्ति निरीक्षक संजय कुमार चौधरी का स्थानांतरण अयोध्या जिले के लिए कर दिया है। वहीं बहराइच से साहब लाल यादव और भदोही से दिनेश कुमार यादव को जिले में भेजा गया है। संजय चौधरी जिले में कई वर्षों से तैनात थे। वह जिले की सभी तहसीलों में तैनात रह चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed