फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

मशीन से ही कराई जाए सेफ्टी टैंक की सफाई

Wed, 29 Jun 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। उप्र राज्य स्तरीय सलाहकार समिति के सदस्य भग्गू लाल वाल्मीकि मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पहुंचे। वहां पर अधिकारियों और पदाधिकारियों से वार्ता की। साथ ही लोगों की शिकायतों को सुना। उन्होंने कहा कि सेफ्टी टैंक की सफाई मशीन के माध्यम से ही कराई जाए। टैंक में किसी कर्मचारी को न उतारा जाए।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में उन्होंने जन शिकायतों को सुना। सबसे पहले अंबियापुर के गांव सिमर्रा भोजपुर की बबीता पत्नी विशेष ने शिकायत की कि उसके स्थान पर सामुदायिक शौचालय की केयरटेकर किसी अन्य समाज की महिला को लगा दिया गया है।
विज्ञापन

ब्लॉक इस्लामनगर के गांव धामपुर ऐरान की मुन्नी देवी ने शिकायत की कि वह सामुदायिक शौचालय पर दो साल से कार्य कर रही है। सचिव ने किसी अन्य महिला से समझौता कर उसी को वहां तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका सहसवान के आकाश बाबू ने शिकायत की कि उनके कॉमन सर्विस सेंटर को डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने कैंसिल कर दिया है। बहाल करने के लिए रुपये की मांग कर रहे हैं।

इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी राम जनम, संतोष दिवाकर, राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार वाल्मीकि, जिला प्रभारी सनी कुमार वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। इस दौरान वाल्मीकि समाज के लोगों ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed