फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

बिजली कटौती के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 29 Jun 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बिसौली में विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन करने पहुंचीं महिलाएं। संवाद - फोटो : BADAUN
बिसौली। बिजली की जबर्दस्त कटौती को लेकर नगर की महिलाओं का सब्र का बांध आखिर टूट ही गया। नाराज महिलाओं ने विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर जाकर प्रदर्शन कर अधिकारियों का घेराव किया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर विद्युत आपूर्ति ठीक नहीं हुई तो वे जाम लगाकर प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

नगर में अघोषित विद्युत कटौती से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बीते कई दिनों से नगर की विद्युतापूर्ति व्यवस्था बेहाल है। कई मोहल्लों में तो कई-कई घंटे आपूर्ति नहीं हो पा रही। पता नहीं कब बिजली आती है अब कब चली जाती है। भीषण गर्मी में बिजली न होने से लोग अपने घरों को छोड़कर सड़क पर निकलने को मजबूर हो जाते हैं। हद तो तब हो जाती है जब अधिकारी कॉल रिसीव नहीं करते हैं। इसी क्रम में मंगलवार को नगर के बद्रीप्रसाद कॉलोनी की बिजली पूरे दिन गुल रही। ऐसे में महिलाओं के सब्र का बांध टूट गया। काफी संख्या में अधिक महिलाएं विद्युत वितरण खंड कार्यालय पहुंचीं और प्रदर्शन किया। इसके साथ ही अधिकारियों का घेराव भी किया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता रामलाल ने महिलाओं को जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। तब जाकर उनका गुस्सा शांत हुआ। महिलाओं ने कहा कि अगर समय से बिजली नहीं मिली तो जाम लगाकर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में मुन्नी देवी, नीलम शर्मा, सुनीता देवी, गुड़िया, सोमवती, गीता, रेखा, भूदेवी, मधुबाला, प्रभा, भगवान देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed