{"_id":"62b602e0ae2cf5033703e83c","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly489341486","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी केंद्र पर बांटा घुना हुआ दलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी केंद्र पर बांटा घुना हुआ दलिया
विज्ञापन
बदायूं। शहर के कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों पर पुष्टाहार में घुनी हुई दलिया बांटे जाने की शिकायत पर तुरंत वितरण रुकवा दिया गया।
जिले में 2940 आंगनबाड़ी केंद्र है। इन पर कुपोषित बच्चों, किशोरियों और गर्भवती महिलाओं के लिए पुष्टाहार का वितरण किया जाता है। इनमें से 148 केंद्र नगरीय क्षेत्र में है। जहां पर नैफेड कंपनी की ओर से सीधे पुष्टाहार दिया जाता है, जिसका वितरण आंगनबाड़ी करतीं हैं। शुक्रवार को शहर के शहबाजपुर समेत अन्य जगहों पर पुष्टाहार का वितरण हो रहा था। चर्चा है कि शहबाजपुर में पंजीकृत महिलाओं को जो घुना हुआ दलिया बांटा गया। इस पर महिला ने उस पैकेट को आंगनबाड़ी को वापस कर दिया। जब मामले की जानकारी अधिकारियों को हुई तो उन्होंने वितरण पर रोक लगा दी।
डीपीओ आदीश मिश्रा का कहना है कि मामले की जानकारी हुई है, ऐसे में शहबाजपुर में वितरण पर रोक लगा दी है। शनिवार को जांच कराई जाएगी। उसके बाद में अग्रिम कार्रवाई की होगी संवाद