फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

सतर्कता : 92 संवेदनशील इलाके चिह्नित, कराई जाएगी वीडियोग्राफी

Fri, 17 Jun 2022 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। पिछले शुक्रवार को देशभर में हुए उपद्रव को लेकर इस बार सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत रहेगी। जिले भर की मस्जिदों और ईदगाहों के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। जिले में कुल 92 संवेदनशील इलाके चिह्नित किए गए हैं, जहां खासतौर पर सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इन इलाकों में नमाज के दौरान और लोगों के बाहर निकलने के दौरान वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
विज्ञापन

अब तक जिले में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी शांति व्यवस्था बनाए रखने में कायम हैं। हालांकि पिछले शुक्रवार को देशभर में तमाम स्थानों पर उपद्रव हुए। पथराव हुआ और आगजनी की घटनाएं हुईं लेकिन यहां शांति बनी रही। इसके बावजूद पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी ओर से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में कसर नहीं छोड़ी। शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी गई है। तमाम घटनाओं को देखते हुए धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके तहत लोगों को एक जगह एकत्र न होने को कहा गया है। पीस कमेटी की मीटिंग कर लोगों को बताया गया है कि वे नमाज पढ़ने के बाद अपने घर जाएं। कहीं रास्ते में एकत्र नहीं हों। वालेन्टियर्स को भी जागरूक किया गया है। उन्हें बताया गया कि किसी तरह की अफवाह फैलाने वाले के बारे में तत्काल पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन

जिले भर में 92 संवेदनशील इलाके चिह्नित कर लिए गए हैं। खासतौर पर पुलिस यहां तैनात रहेगी। यहां पीएसी और अन्य सुरक्षा बलों को लगाया गया है।
-
धर्मगुरुओं के साथ बैठक
देश भर में हुए उपद्रव को लेकर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने धर्मगुरुओं से बात की है। उन्हें भी पुलिस प्रशासन का सहयोग करने को कहा गया है। इस संबंध में थानावार मीटिंग कराई जा चुकी है। एक दिन पहले स्वयं डीएम दीपा रंजन और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने अटल सभागार में मीटिंग की। सभी धर्मगुरुओं ने पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पैदल मार्च के जरिये देखा माहौल
पुलिस प्रशासनिक अधिकारी पैदल मार्च के जरिये शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक का माहौल देख रहे हैं। पैदल मार्च के दौरान लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। जनता से सामंजस्य बनाने की कोशिश की जा रही है।
-
सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर
देशभर में हुए उपद्रव की एक वजह सोशल मीडिया भी रही। जहां हर तरह के वीडियो और फोटो वायरल किए गए। तमाम झूठी अफवाहें फैलाई गईं। ऐसे मामलों को देखते हुए पुलिस ने सोशल मीडिया पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। इसके लिए टीम भी लगाई गई हैै। जो हर समय सोशल मीडिया पर नजर बनाए रखेगी। इसके अलावा लोगों से कहा गया है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें, कोई झूठी अफवाह फैलाता है तो पुलिस को सूचना दें।
-
नमाज के बाद कहीं पर न रुकेें : जिला काजी
बदायूं। जुमे की नमाज को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार व सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने जिला ए काजी से मुलाकात की। इस दौरान जिला ए काजी अब्दुल गनी मोहम्मद अतीफ कादरी ने अवाम से अपील की कि जुमा पर किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। जुमे की नमाज के बाद कहीं रास्ते में न रुकें। ज्यादा से ज्यादा दुरूद शरीफ पढ़े। पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करें।

---
सोशल मीडिया पर यह रखें ध्यान
- फर्जी फोटो, वीडियो, ऑडियो या पोस्ट वायरल न करें
- सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से बचें
- व्हाट्सएप पर ग्रुप एडमिन विशेष ध्यान रखें
- अपने व्हाट्सएप पर अफवाह न फैलाएं का संदेश जारी करें
- अफवाह फैलाने वालो को ग्रुप से बाहर करें, पुलिस को सूचना दें
-
जिले की पुलिस चौकियों से लेकर थाना स्तर तक सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। जिले के सभी धर्मगुरुओं से बात हो गई है। किसी ने अपना धरना प्रदर्शन प्रस्तावित होना नहीं बताया है। उन्होंने कहा है कि वह पुलिस प्रशासन का सहयोग करेंगे। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों पर ध्यान न देने की बात भी कही है। फिर भी हमारी ओर से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। जिले के लोग भी अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस को सूचना दें।
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed