फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

डॉक्टर से लेकर बैंक तक हैं पालिका के बकायेदार

Fri, 10 Jun 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। नगर पालिका के दायरे में आने वाले मकानों, दुकानों से गृहकर और जलकर लिया जाता है। हालांकि यह साल में एक बार जमा होता है, लेकिन शहर में तमाम लोग ऐसे हैं, जो सालों से नगर पालिका का बकाया अदा नहीं कर रहे हैं। इसमें शहर के डॉक्टर से लेकर बैंक तक शामिल है। इनको पालिका की ओर से नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

शहरवासियों के लिए नगर पालिका की ओर से सड़क, पानी, सफाई आदि की सुविधाएं दी जाती है। इसके बदले नगर पालिका द्वारा गृहकर और जलकर के रूप में धनराशि ली जाती है। शहर में 36 लोग ऐसे है, जिन पर पालिका का करोड़ों रुपये बकाया आ रहा है। इसमें सबसे ज्यादा बकाया सर्व यूपी ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक पर है। इन पर पालिका का 11 लाख 34 हजार रुपये बकाया है, जबकि दूसरे नंबर पर नेकपुर के रविंद्र नाथ गोयल है। इन पर 11 लाख 30 हजार 16 रुपये बकाया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार सिविल लाइन के सतनजीत अवस्थी पर 11 लाख 23 हजार 920 रुपये बकाया है। चौथे नंबर पर जोगीपुरा में स्थित डॉ. नौगरिया पर आठ लाख 56 हजार 800 रुपये, पांचवें पर नेकपुर में रहने वाले पीसी शर्मा पर सात लाख 94 हजार 585 रुपये बकाया आ रहे है। इसके अलावा 206 लोग ऐसे हैं, जो 10 हजार से लेकर 60 हजार रुपये बकाया वाले हैं। पालिका के प्रभारी ईओ अमित कुमार ने बताया कि सभी बड़े बकायेदारों को नोटिस भिजवाया है। अगर समय रहते धनराशि जमा कर दी तो ठीक हैं, अन्यथा 15 दिन बाद में भूराजस्व के बकाया की तरह वसूल किए जाने के लिए आरसी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed