फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

बदायूं-बरेली के बीच रोडवेज ने शुरू की नॉन स्टॉप बस सेवा

Fri, 03 Jun 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। बरेली-बदायूं के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर बदायूं डिपो ने बरेली-बदायूं के बीच नॉनस्टॉप बस सेवा शुरू की है। इस रूट पर दो नॉन स्टॉप बसों को लगाया गया है। इन बसों में यात्रा करने लिए यात्रियों को बस स्टैंड पर ही टिकट लेना होगा। किराया सामान्य बस के बराबर ही रहेगा।
विज्ञापन

बदायूं-बरेली के बीच बड़ी संख्या में दैनिक यात्रियों के साथ व्यापारी और छात्र-छात्राएं भी सफर करते हैं। इस रूट पर रोडवेज बसें बिनावर, विजयनगला, भमोरा, देवचरा समेत कई स्थानों पर ठहराव लेती हैं। बरेली-बदायूं के बीच सफर तय करने में यात्रियों को डेढ़ से दो घंटे तक का समय लगता है। कई बार जाम के कारण भी समस्या होती है। नॉन स्टॉप बस सुबह आठ और दस बजे बदायूं से चलेगी। यह बसें बदायूं से चलने के बाद सीधे बरेली बस स्टैंड पर ठहराव लेंगी। रुहेलखंड डिपो की ओर से भी दो बसों को लगाया गया है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि बदायूं डिपो से लगभग हर दो घंटे में यात्रियों को बरेली के लिए नॉनस्टॉप बस मिल सकेगी। एआरएम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि नॉनस्टॉप बस सेवा शुरू होने से यात्रा के समय में कमी आएगी। इससे दैनिक यात्रियों के साथ आम यात्रियों को भी लाभ होगा। बस सेवा शुरू हो गई है। इसके अच्छे परिणाम आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed