फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

खिड़कियों में शीशे तक नहीं....लू के थपेड़े झेल रहे बसों में बेबस यात्री

Wed, 18 May 2022 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
खिड़कियों पर शीशे नहीं, दौड़ रहीं रोडवेज बसें। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। रोडवेज का ध्यान यात्री सुविधाओं से ज्यादा आमदनी पर है। यात्री सेवाओं के नाम पर रोडवेज बस स्टैंड से लेकर बसों के भीतर तक स्थिति खराब है। कई खटारा बसों की खिड़कियों पर शीशे तक नहीं हैं। जब यह बसें 45-46 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच सड़कों पर दौड़ती हैं तो लू के थपेड़ों से यात्रियों की हालत खराब हो जाती है। इतना ही नहीं रोडवेज बस स्टैंड पर बने यात्री शेड में भी यात्रियों को मुश्किलें हो रही हैं। यहां पंखे तक नहीं चलते। पीने के पानी की भी यहां मुकम्मल इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन

बदायूं डिपो के बेड़े में 168 बसों में 37 बसें अनुबंधित और 131 निगम की हैं। निगम की 131 बसों में 50 बसें नीलामी की लाइन में हैं। यह बसें दस वर्ष से ज्यादा उम्र पूरी कर चुकी हैं। यात्री सुविधाओं को दरकिनार करते हुए बदायूं डिपो इस पीक सीजन में ज्यादा से ज्यादा बसों को सड़कों पर दौड़ाकर आमदनी के मामले में बाजी मारना चाहता है, लेकिन यात्री सुविधाओं पर उसका ध्यान नहीं है। शीशे न होने के कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा समस्या होती है। खटारा बसों में रोड पर दौड़ते-दौड़ते शार्ट सर्किट तक हो रहे हैं, लेकिन अधिकारी ऐसे मामलों में पर्दा डालकर यात्रियों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन

-----------
डिपो परिसर में भी यात्री सुविधाओं का बुरा हाल
रोडवेज की बसों में ही नहीं बल्कि डिपो परिसर में भी यात्री सुविधाओं का बुरा हाल है। यात्रियों के बैठने के लिए एक टिन शेड है। इनमें लगे चार पंखों में से दो ही चलते हैं। बेंच भी पर्याप्त नहीं है। पीने के पानी की बात करें तो पिछले दिनों पंजाबी समाज की ओर से शुरू की गई शीतल पेयजल सेवा के सहारे ही यात्रियों को रहना होता है। कई बार यहां भी पर्याप्त पानी न होने के कारण बोतलबंद पानी खरीदने को मजबूर होना पड़ता है। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच यात्रियों को डिपो परिसर में सिर छिपाने की पर्याप्त जगह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
रूट डायवर्जन के कारण परेशान हुए यात्री
सोमवार को वैशाख पूर्णिमा के दौरान बदायूं-कासगंज रूट पर डायवर्जन के चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बदायूं से कासगंज जाने वाली बसों को नौशेरा, कादरचौक, गंजडुंडवारा होते हुए पास किया गया। इसी तरह कासगंज से बदायूं की ओर आने वाली बसों को बितरोई, मुजरियर, सहसवान, गुन्नौर होते हुए पास किया गया। इससे यात्रियों को अतिरिक्त सफर तय करना पड़ा।

-
वर्कशॉप के कर्मचारियों को सख्त हिदायत है कि बस पूरी तरह फिट होने पर ही बाहर निकलनी चाहिए। मैं खुद भी देखता हूं कि बसों में खिड़की, दरवाजे समेत अन्य सुविधाएं दुरुस्त हैं या नहीं। अगर किसी बस की खिड़की में शीशे नहीं हैं या अन्य कोई समस्या है तो इसे दूर कराया जाएगा। अगर किसी स्तर पर लापरवाही हो रही है तो कर्रवाई की जाएगी।
-लक्ष्मण सिंह, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed