{"_id":"628256134994772cd561940e","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly485011190","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिकों के बच्चों को बांटी गई साइकिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिकों के बच्चों को बांटी गई साइकिलें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज। तहसील परिसर में विकास व श्रम विभाग की ओर से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रमाण पत्र और श्रमिकों के 32 बच्चों को साइकिलें बांटी गईं। विधायक राजीव कुमार सिंह ने सरकार की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।
विधायक ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और सहकर्मियों को दृढ़तापूर्वक, सजग और ईमानदारी से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सरकार श्रमिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लाभप्रद योजनाओं से उनका उत्थान करना चाहती है। जिससे वे मेहनत और लगन से अपने जीवन में एक नया आयाम स्थापित कर सकें। इसके बाद श्रम विभाग ने पंजीकृत 32 निर्माण श्रमिकों के बच्चों को साइकिलें बांटीं, साथ ही 20 श्रमिकों को कन्या विवाह सहायता योजना के तहत 55 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के स्वीकृति पत्र और 10 लाभार्थियों को शिशु हितलाभ योजना के स्वीकृति पत्र बांटे। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी प्रमाण पत्र बांटे गए।
इस मौके पर डीआरडीए पीडी अनिल कुमार, सहायक श्रमायुक्त अजीत कुमार कनौजिया आदि मौजूद रहे।