फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

अब बिजली गिरने पर खुद को महफूज कर सकते हैं किसान

Sat, 07 May 2022 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। वज्रपात (बिजली गिरने) से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए दामिनी एप तैयार किया गया है। यह वज्रपात से पहले व्यक्ति को अलर्ट करेगा। इसको लेकर डीएम दीपा रंजन ने जिला व तहसील स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस एप को डाउनलोड कराएं और उसको चलाना बताएं।
विज्ञापन

डीएम दीपा रंजन ने बताया कि दामिनी एप से आपदाओं की पूर्व चेतावनियों, अलर्ट को आम लोगों तक समय से पहुंचाया जा सकेगा, जिससे जिले में आपदा से होने वाली जनहानि को कम से कम किया जा सके। यह एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। दामिनी एप लगभग 20 किलोमीटर के क्षेत्र में संभावित लाइटनिंग अलर्ट का नोटिफिकेशन लगभग चार घंटे पहले देगा, जिससे व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने व बचाव का अवसर प्राप्त हो सकेगा। डीएम ने वज्रपात की पूर्व चेतावनी, अलर्ट को अधिक से अधिक व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए दामिनी एप को जिला, तहसील, ग्राम, ब्लॉक स्तर के संबंधित अधिकारियों, प्रधानों, लेखपालों, आंगनबाड़ी व आशा को डाउनलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed