फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

फिर रेलवे लाइन किनारे रखवा दी होली, आरपीएफ ने डेरा डाला

Thu, 24 Feb 2022 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
दबतोरी में रेलवे लाइन किनारे रखी गई होली। संवाद - फोटो : BADAUN
दबतोरी (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के दबतोरी गांव में इस बार भी रेलवे लाइन किनारे होली रख दी गई। इससे लोगों की जान का खतरा हो सकता है। सूचना पर आरपीएफ दबतोरी पहुंच गई। होली को कुछ दूर हटवा कर रखवा दिया गया है। यही नहीं इसके बावजूद खतरे को देखते हुए होलिका दहन के दौरान आरपीएफ मौजूद रहेगी।
विज्ञापन

हर साल दबतोरी में रेलवे लाइन किनारे होली रखी जाती है। पिछले साल भी होली हटवाने की पूरी कोशिश की गई थी। बाद में आरपीएफ के अधिकारियों ने होली को एक और जगह रखवा दिया, लेकिन इस बार फिर से रेलवे लाइन किनारे होली रखवा दी गई। सूचना पर सोमवार को आरपीएफ थाना चंदौसी के एसएसआई अतिवीर सिंह और दबतोरी चौकी इंचार्ज रामेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने स्थानीय लोगों को बुलाकर होली हटाने को कहा लेकिन ग्रामीणों ने पुरानी परंपरा बताया। कहा कि होली हटना सामान्य कार्य नहीं है, नियम होते हैं। इस पर पुलिस वालों ने रेलवे लाइन से होली को कुछ दूर रखवा दिया। अधिकारियों ने कहा कि होलिका दहन के समय आरपीएफ मौजूद रहेगी तब होलिका दहन होगा। आरपीएफ टीम के प्रभारी अतिवीर सिंह ने बताया कि होलिका दहन के दौरान सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed