फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

रजिस्टर नंबर आठ में दर्ज आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर पुलिस की नजर

Sat, 29 Jan 2022 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
उझानी के गांव धमेई में ग्रामीणों को चुनावी संबंधी जानकारी देते प्रभारी निरीक्षक। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। विधानसभा चुनाव के लिए शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने के लिए पुलिस ने गांवों में चौपाल लगाकर लोगों को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के साथ बिना डरे वोट डालने के लिए जागरूकता अभियान छेड़ा है। पुलिस प्रशासन का साफ कहना है कि अगर किसी ने चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव धमेई में चौपाल के बाद प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में रजिस्टर नंबर-आठ में दर्ज आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चेक किया। इस दौरान ग्रामीणों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की गई। प्रभारी निरीक्षक ने कहा- आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर पुलिस की नजर है। किसी को बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा लेकिन अगर किसी भी स्तर पर कोई गड़बड़ी को प्रयास करेगा तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने गांव सरौता, हुसैनपुर और ननाखेड़ा में भी चौपाल के जरिये मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। बता दें कि पुलिस की ओर से दो दर्जन से अधिक गांवों में चौपाल लगाई जा चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed