{"_id":"61b0ede17963702c6f6d3cbe","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly468623331","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे-अधूरे पात्रों को बांटा बाल पोषाहार, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधे-अधूरे पात्रों को बांटा बाल पोषाहार, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सालारपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव सिलहरी में बाल पोषाहार वितरण के दौरान ग्रामीण महिलाओं ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप था कि तीन महीने बाद आधे अधूरे पात्रों को बाल पोषाहार वितरित किया गया। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना देकर बुला लिया और कार्रवाई की मांग की।
सिलहरी गांव में बाल पोषाहार वितरित किया जा रहा था। इस दौरान तमाम अनुसूचित जाति की महिलाएं बाल पोषाहार लेने के लिए पहुंची। बताते हैं कि गांव की तीन महिलाएं बाल पोषाहार वितरित कर रही थी। तीनों महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई है। बाल पोषाहार लेने पहुंची महिलाओं ने वितरण करने वालों पर आधा अधूरा बाल पोषाहार वितरण करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। उन्होंने कहा कि गांव में हर माह बाल पोषाहार वितरित नहीं किया जाता है। इस बार तीन माह बाद बाल पोषाहार वितरित किया जा रहा है। इसके बावजूद जो पात्र महिलाएं हैं, उन्हें बाल पोषाहार वितरित नहीं किया गया। काफी देर तक इसको लेकर हंगामा चलता रहा। मौके पर काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। पीड़ित महिलाओं ने यूपी 112 पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। इससे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझा-बुझाकर महिलाओं को शांत किया। पीड़ित महिलाओं ने कहा कि वह इस संबंध में डीएम से मिलकर कार्रवाई कराने की मांग की करेंगी।