फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

बदायूं से जलालाबाद के लिए राजेपुर होकर बस सेवा शुरू, किराया बढ़ा

Fri, 03 Dec 2021 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं डिपो की बस में बैठतीं सवारियां। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शहजहांपुर में कोलाघाट पुल टूटने के बाद से बदायूं-जलालाबाद के बीच बंद चल रही रोडवेज बस सेवा बदायूं डिपो ने दूसरे रूट से शुरू कर दी है। अब बदायूं-जलालाबाद के बीच 17 बसों का संचालन कलान-मिर्जापुर-राजेपुर- हुल्लापुर होते हुए शुरू किया गया है। हालांकि, यात्रियों को इस रूट से करीब 50 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी।
विज्ञापन

बदायूं डिपो की बदायूं-जलालाबाद-दिल्ली और बदायूं-जरियनपुर-दिल्ली के बीच 20 बसों का संचालन किया जा रहा था। इनमें 15 बसें जलालाबाद-बदायूं-दिल्ली के बीच चल रही थीं। सोमवार 29 नवंबर की सुबह जरियनपुर-जलालाबाद के बीच रामगंगा पर बना कोलाघाट का पुल ढह गया था। इसके बाद बदायूं-जरियनपुर-दिल्ली के बीच बस सेवा बंद कर दी गई थी। इससे यात्रियों को खासी दिक्कत हो रही थी। इसको देखते हुए अब बदायूं डिपो ने रूट बदलकर जलालाबाद के लिए बस सेवा शुरू की है। बदायूं से जलालाबाद के लिए जो नया रूट तय किया गया उस पर रोडवेज की 17 बसों का संचालन होगा। यह रूट बदायूं से कलान, मिर्जापुर, राजेपुर, हुल्लापुर चौराहा और फर्रुखाबाद के घटिया घाट (पांचाल घाट) होते हुए जलालाबाद को जाता हैं। बदायूं से जलालाबाद की दूरी करीब 50 किमी बढ़ जाती है। इससे यात्रा में समय ज्यादा लगने के साथ यात्रियों की जेब पर भी बोझ बढ़ा है। इसके अलावा बदायूं-जरियनपुर के बीच बदायूं डिपो की चार बसों का संचालन हो रहा है। यह बसें जरियनपुर-बदायूं-दिल्ली के बीच चल रही हैं।
विज्ञापन

बदायूं-दातागंज-तिलहर रोड पर केवल दो बसें
बदायूं से शाहजहांपुर के लिए तीन रूट हैं। इनमें बदायूं-बरेली-शाहजहांपुर, बदायूं-दातागंज-तिलहर और बदायूं-कलान-जलालाबाद होकर हैं। जलालाबाद रूट कोलाघाट पुल टूटने के कारण बंद हो गया है। दरअसल, बदायूं-बरेली-शाहजहांपुर रूट के मुकाबले अन्य दोनों रूट से शाहजहांपुर की दूूरी 40 किमी कम है। जलालाबाद रूट बंद होने के बाद उम्मीद थी कि बदायूं-दातागंज-तिलहर रूट पर बसों का संचालन शुरू किया जाएगा, लेकिन इस रूट की दशा बेहद खराब है। इस कारण बदायूं डिपो ने इस रूट पर बसों का संचालन शुरू नहीं किया है। इस रूट पर दिन में 11 बजे एक ही बस जाती है। एक बस शाहजहांपुर डिपो की भी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोलाघाट पुल टूटने से बदायूं-जलालाबाद के बीच बस सेवा बंद हो गई थी। बदायूं डिपो ने यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए बदायूं-कलान-मिर्जापुर-राजेपुर-हुल्लापुर होते हुए जलालाबाद के लिए 17 बसों का संचालन शुरू किया है। इस रूट पर यात्रियों को कुछ अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। दातागंज से खेड़ा बझेड़ा, जैतीपुर, तिलहर रोड बेहद खराब होने के कारण इस रोड पर बसों की संख्या नहीं बढ़ाई गई है।
- लक्ष्मण सिंह, एआरएम बदायूं डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed