फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

पालिका ने भेजे नोटिस, अवैध होर्डिंग लगाने वाले लौटा रहे

Thu, 02 Dec 2021 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। शहर में अवैध तरीके से प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग-बैनर लगाए गए थे। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में पालिका की टीम ने इनको हटना शुरू किया तो प्रचार एजेंसी मालिकों ने कुछ दिन का समय ले लिया। तय समय में होर्डिंग-बैनर नहीं हटाने पर एजेंसी मालिकों को किराया और पेनाल्टी के साथ नोटिस भेजे गए हैं, लेकिन उनके द्वारा यह नोटिस रिसीव नहीं किया जा रहे है।
विज्ञापन

शहर में कुछ विज्ञापन एजेंसियों द्वारा बिना नगर पालिका प्रशासन की अनुमति से अवैध तरीके से होर्डिंग और बैनर लगा लिए थे। इससे शहर की शोभा बिगड़ने लगी थी। ऐसे में पिछले दिनों सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार की अगुवाई में नगर पालिका की टीम ने शहर में अवैध लगे होर्डिंग बैनर को हटना शुरू किया था। पालिका की टीम कुछ ही होर्डिंग, बैनर और यूनीपोल हटा पाई थी। ऐसे में कुछ विज्ञापन एजेंसी संचालकों ने सिटी मजिस्ट्रेट से समय मांग लिया। इसके बाद में सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें समय दे दिया। तय समय के बाद में उन्होंने होर्डिंग, बैनर, यूनीपोल नहीं हटाए हैं। नगर पालिका के द्वारा सभी फर्म संचालकों को किराया व पेनाल्टी समेत नोटिस भेजा गया है। इसमें अधिकांश फर्म संचालकों के द्वारा नोटिस रिसीव नहीं किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार अगर यह लोग इसको रिसीव नहीं करते हैं, तब भी समय अवधि पूरी होने के बाद में अगर किराया और पेनाल्टी जमा नहीं करते हैं तो उनके होर्डिंग, बैनर व यूनीपोल को ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में अवैध तरीके जो होर्डिंग, बैनर और यूनीपोल लगे हैं, उनके संचालकों किराया व पेनाल्टी समेत नोटिस भेजा है। अगर समय रहते जो धनराशि जमा नहीं करेगा। उनको हटा दिया जाएगा। - अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed