{"_id":"61a70cac048676419a31e0e4","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly4678106193","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालाबाद बस सेवा बंद होने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलालाबाद बस सेवा बंद होने से यात्री परेशान
विज्ञापन
पवन।
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शाहजहांपुर-दिल्ली स्टेट हाईवे पर बस सेवा बंद होने से यात्री बेहद परेशान हैं। बदायूं से शाहजहांपुर जाने आने के लिए लोगों को 30 से 35 किमी अतिरिक्त तय करने पड़ रही है। अभी बदायूं-दातागंज-तिलहर-पुवायां रूट पर बसों की संख्या नहीं बढ़ाई गई है। इससे लोगों को और ज्यादा दिक्कत है।
शाहजहांपुर-दिल्ली स्टेट हाईवे पर बदायूं डिपो की 15 बसों का संचालन किया जा रहा था। ये बसें शाहजहांपुर के जलालाबाद तक जाती थीं। इनके अलावा पांच अन्य बसें जरियनपुर-बदायूं-शाहजहांपुर के बीच चलती है। जलालाबाद में रामगंगा पर बना कोलाघाट पुल सोमवार को टूट जाने के बाद बदायूं-जलालाबाद के बीच बदायूं डिपो की बसों का संचालन बंद हो गया। हालांकि, बदायूं-जरियनपुर के बीच रोडवेज बस सेवा चालू है। इस कारण जलालाबाद और शाहजहांपुर जाने आने वाले यात्रियों के सामने खासी दिक्कत आ रही है। मंगलवार को बदायूं डिपो के बस स्टैंड पर काफी संख्या में यात्री परेशान दिखे।
दरअसल, बदायूं से शाहजहांपुर के लिए तीन रूट हैं। इनमें एक रूट बदायूं से बरेली होकर शाहजहांपुर के लिए है। दूसरा रूट बदायूं से दातागंज, जैतीपुर, तिलहर होकर और तीसरा मार्ग बदायूं से कलान, जरियनपुर, जलालाबाद होते हुए हैं। यह रूट कोलाघाट पुल टूटने से बंद हो गया है। बदायूं से दातागंज होते हुए तिलहर जाने वाला रोड बेहद खराब होने केे कारण इस रूट पर बसों का संचालन काफी कम होता है। बरेली से शाहजहांपुर रोड को छोड़ दें तो बाकी दोनों रोड से बदायूं और शाहजहांपुर के बीच दूरी करीब 40 किमी तक कम पड़ती है।
विज्ञापन
बदायूं-जलालाबाद के बीच बस सेवा बंद होने से काफी समस्या आ रही है। दातागंज होते हुए शाहजहांपुर के लिए बसें नहीं हैं। ऐसे में 30 से 35 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। - पवन
शाहजहांपुर के लिए जलालाबाद रूट काफी सहूलियत भरा था। बरेली-शाहजहांपुर रोड पर हुलास नगला के पास घंटों जाम लगता है। इसके अलावा अतिरिक्त दूरी तय करनी होती है। - सुनील
यात्री सुविधाओं के लिए बदायूं डिपो को दातागंज होते हुए शाहजहांपुर के लिए बस सेवा शुरू करनी चाहिए। अगर ऐसा होता है तो यात्रा का समय और धन दोनों की बर्बादी बचेगी। - राजीव
जलालाबाद रोड बंद हो गया है। दातागंज होते हुए शाहजहांपुर के लिए रोडवेज बसें नहीं हैं। ऐसे में इस रोड पर यात्रियों को डग्गामार वाहनों में सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। - बबलू
यात्री सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जलालाबाद रूट बंद होने से कुछ समस्या आ रही है। विकल्प की तलाश की जा रही है। दातागंज होते हुए भी शाहजहांपुर के लिए रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। - लक्ष्मण सिंह, एआरएम बदायूं डिपो

सुनील।- फोटो : BADAUN

राजीव।- फोटो : BADAUN

बबलू।- फोटो : BADAUN