फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

कोलाघाट पुल टूटने से बदायूं-जलालाबाद के बीच बस सेवा बंद

Tue, 30 Nov 2021 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। रामगंगा पर बना कोलाघाट पुल गिरने पर इस रास्ते से बदायूं-शाहजहांपुर के बीच आवागमन बंद हो गया है। पुल गिरने के बाद से इस रूट पर चलने वाली बदायूं डिपो की 15 बसों का संचालन बंद हो गया। अब बदायूं से शाहजहांपुर के लिए जलालाबाद होकर जाना पड़ेगा, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी।
विज्ञापन

बदायूं से जलालाबाद और जरियनपुर के लिए रोडवेज की 20 बसों का संचालन होता है। इनमें 15 बसें ऐसी हैं जो बदायूूं से जरियनपुर और वहां से जलालाबाद तक जाती हैं। जरियनपुर से जलालाबाद जाने वाली बसों का संचालन कोलाघाट पुल गिरने के बाद रोक दिया गया है। इनमें कई ऐसी बसें हैं जो जलालाबाद-दिल्ली के बीच चलती हैं। फिलहाल अब इन बसों का संचालन भी नहीं होगा। हालांकि, बदायूं-जरियनपुर और बदायूं-फर्रुखाबाद के बीच बसों का संचालन जारी है। बदायूं-जलालाबाद के बीच बसों का संचालन प्रभावित होने के कारण अब लोगों को करीब 30 किमी दूरी ज्यादा तय करके जलालाबाद होकर शाहजहांपुर जाना पड़ेगा। हालांकि, बदायूं-शाहजहांपुर के बीच एक रूट दातागंज-जैतीपुर होते हुए तिलहर के लिए है, लेकिन यह रोड जर्जर होने के कारण इस पर ज्यादा बसों का संचालन नहीं होता है।
विज्ञापन

बदायूं-दातागंज-तिलहर-पुवायां रोड अक्तूबर में रामगंगा की बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया था। कुछ स्थानों पर पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इस पर शाहजहांपुर डिपो की दो बसों का संचालन होता था। कुछ समय से इन बसों का संचालन भी नहीं हो रहा है। ज्यादा संख्या में लोग जलालाबाद होते हुए शाहजहांपुर के लिए यात्रा करते थे, लेकिन कोलाघाट पुल टूटने से अब यह रूट भी बंद हो गया है। अब लोगों को बदायूं-बरेली होते हुए शाहजहांपुर के लिए यात्रा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं-जलालाबाद के बीच बदायूं डिपो की 15 बसों का संचालन हो रहा था। इनमें कई बसें जलालाबाद से दिल्ली तक जाती थीं। कोलाघाट पुल टूटने से बस सेवा प्रभावित हुई है। बदायूं-जरियनपुर के बीच बस सेवा जारी रहेगी। बदायूं-दातागंज-जैतीपुर होते हुए शाहजहांपुर के लिए बस सेवा पर विचार किया जा रहा है। - लक्ष्मण सिंह, एआरएम बदायूं डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed