{"_id":"6197faaaaa9826087b062553","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly466688122","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककोड़ा मेले से ओमनगरिया गांव तक लगा भीषण जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ककोड़ा मेले से ओमनगरिया गांव तक लगा भीषण जाम
विज्ञापन
ककोड़ा मेले के मुख्य मार्ग पर लगे जाम में फंसे लोग। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। ककोड़ा मेला जाने वाले श्रद्धालुओं को इस बार भी जाम से जूझना पड़ा। मेला स्थल से लेकर ओमनगरिया गांव तक लगे जाम में करीब दो घंटे तक लोग फंसे रहे। दरअसल, मेला के मुख्य मार्ग के पास ही बदायूं रोड से कासगंज रोड जुड़ता है। यहां पर वाहनों का भारी दबाव रहता। इस स्थान पर रोड की चौड़ाई बढ़ाने में चूक का खामियाजा मेलार्थियों को भुगतना पड़ा। यहां शुक्रवार को पूरे दिन भीषण जाम लगा रहा।
जाम के कारण लोगों ने वाहनों को खेतों से होकर निकालना पड़ा। मेला स्थल से बदायूं रोड पर गांव ओमनगरिया उर्फ तुल्तापुर की दूरी करीब दो किमी है। इस इलाकों में चार किमी का सफर तय करने में तीन से ज्यादा घंटे लगे। इस रास्ते में कई स्थानों पर दलदल होने के कारण भी समस्या पैदा हुई। जाम में फंसे लोग व्यवस्थाओं को कोसते नजर आए। मेला स्थल पर बृहस्पतिवार रात से ही भीड़ बढ़नी शुरू हो गई थी। शुक्रवार को ब्रह्ममुहूर्त में स्थान के बाद काफी संख्या में मेलार्थियों की वापसी भी शुरू हो गई। इसके साथ ही मेला स्थल पहुंचने वाले वाहनों की संख्या भी कम नहीं हुई। इस कारण यहां जाम की समस्या बनी रही। व्यवस्थाएं संभालने में लगे पुलिस कर्मियों के भी पसीने छूट गए।
कादरचौक में कई स्थानों पर लगा जाम
ककोड़ा घाट पर गंगा स्नान करने के बाद लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने वापसी शुरू कर दी। ग्रामीण इलाकों के लोग ट्रैक्टर-ट्रालियों और बैलगाड़ियों से वापसी के दौरान कादरचौक में कुछ समय के लिए ठहरते गए। दरअसल, कादरचौक में मिठाई बाजार लगता है। यहां काफी संख्या में श्रद्धालु पेठा, खजला, जलेबी खरीदते हैं। यहां ट्रैक्टर-ट्रालियों के ठहराव से कई बार जाम की स्थिति पैदा हुई। संवाद