{"_id":"6177025b15389c07e159dc12","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly464134489","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्सी पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे भाकियू नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्सी पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे भाकियू नेता
विज्ञापन
मालवीय आवास पर धरना देते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक असली के कार्यकर्ता बिल्सी पुलिस के खिलाफ मालवीय आवास पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि अगर बिल्सी पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो थाने का घेराव किया जाएगा।
भाकियू के प्रदेश सचिव रवेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि संगठन के युवा जिलाध्यक्ष रवेंद्र सिंह यादव बिल्सी इलाके के रहने वाले हैं। एक अक्तूबर को उन्होंने बिल्सी पुलिस को ज्ञापन सौंपकर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। आरोपी इतने दबंग हैं कि रवेंद्र को अपना गांव तक छोड़ना पड़ा। वह डर से अपनी ननिहाल गिधौल में रह रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। जब रवेंद्र सिंह को न्याय नहीं मिलेगा तो संगठन उग्र धरना प्रदर्शन करेगा। जिला उपाध्यक्ष जमुना सिंह ने कहा कि यह पुलिस की बड़ी नाकामी है। किसान पदाधिकारियों को न्याय नहीं मिल रहा है। पुलिस भी दबंगों से मिली हुई है। पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान नरेंद्र सिंह, आवेश, लोकेश, राकेश, जोगेंद्र, दयाराम, सोवरन, लटूरी, तरन शर्मा, मुकेश, इसरार आदि मौजूद रहे। संवाद