फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

आत्महत्या करने पटरी के बीच लेटा युवक, ऊपर से गुजर गई मालगाड़ी

Wed, 13 Oct 2021 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
रेलवे लाइन किनारे बैठाया गया युवक। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। मंगलवार सुबह सिविल लाइन इलाके में दातागंज रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक कासगंज का एक युवक आत्महत्या करने के इरादे से रेलवे लाइन के बीच में आकर लेट गया। इसी दौरान उसके ऊपर से मालगाड़ी गुजर गई। इससे वह आंशिक रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उसे जिला अस्पताल भेजा, जहां से मरहम पट्टी कराने के बाद युवक भाग गया। बाद में पहुंची पुलिस उसे तलाश करती रही लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

मामला मंगलवार सुबह नौ बजे का है। उस दौरान मालगाड़ी आने की सूचना पर दातागंज रेलवे क्रॉसिंग बंद कर दी गई। ऐसे में क्रॉसिंग के दोनों ओर तमाम वाहन आकर खड़े हो गए। कुछ लोग अपने वाहनों से उतरकर मालगाड़ी के गुजरने का इंतजार करने लगे। इसी दौरान बरेली की ओर से एक मालगाड़ी आती दिखी। मालगाड़ी दातागंज रेलवे क्रॉसिंग से काफी दूर थी। तभी अचानक एक युवक आया और रेलवे लाइन के बीच आकर लेट गया। कुछ लोगों ने उसे देखकर शोर मचाया, उसे रेलवे लाइन से हटने को भी कहा लेकिन वह लाइन से नहीं हटा। ये देखकर कुछ लोग उसकी ओर दौड़े लेकिन तब तक मालगाड़ी आ गई। युवक पटरी के दोनों किनारों के बीच में लेटा रहा। तभी मालगाड़ी उसके ऊपर से गुजर गई। उसके बाद लोगों ने उसे रेलवे लाइन से हटाकर किनारे पर बैठाया। उसके शरीर पर कई जगह छिलने और चोट लगने के निशान थे। कुछ लोगों ने उसका नाम पता भी पूछा लेकिन उसने कोई जानकारी नहीं दी। जेब की तलाशी ली गई, जिसमें कासगंज जिले के पटियाली थाना क्षेत्र के गांव इंद्रासनपुर निवासी योगेंद्र कुमार (26) पुत्र रमेश नाम का आधार कार्ड निकला।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस पहुंची। जिससे उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां युवक का प्राथमिक उपचार किया गया। बाद में युवक वहां से भाग गया। सूचना पर थाना पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंची लेकिन युवक नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
दातागंज रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक युवक के रेलवे लाइन पर लेटने की सूचना थाने पर आई होगी। हमें इसकी जानकारी नहीं है। इसके बारे में पता कराएंगे कि युवक कौन था वह आत्महत्या करने क्यों आया था।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी

मालगाड़ी गुजरने के बाद रेलवे लाइन पर घायल पड़ा युवक। संवाद

मालगाड़ी गुजरने के बाद रेलवे लाइन पर घायल पड़ा युवक। संवाद- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed